इंद्रेश उपाध्याय के बाद अब बागेश्वर बाबा चढ़ेंगे घोड़ी, बताया कौन है दुल्हन और कब करेंगे शादी
बागेश्वर बाबा आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बागेश्वर बाबा के बयान के साथ ही उनका बेबाक अंदाज भी खूब लोगों को पसंद आता है। फिलहाल तो वह 7वें भव्य सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की वजह से चर्चाओं में है। बागेश्वर बाबा धूमधाम से हर बार की तरह इस बार भी कन्या विवाह करवा रहे हैं जिसमें तमाम नामी हस्तियां और नामी कथा वाचक शामिल हुए हैं।

बागेश्वर बाबा ने बताया कि कब करेंगे शादी़
इसी दौरान बागेश्वर बाबा से भी उनकी शादी को लेकर सवाल जवाब किया गया। ऐसे सवालों पर गहरी सांस लेकर बागेश्वर बाबा ने बताया कि वह बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह जल्द ही विवाह करेंगे। शादी के सवालों को सुन बागेश्वर बाबा के चेहरे से मुस्कान हटने का नाम ही नहीं ली।
मिलते रहते हैं शादी के प्रपोजल
आपको बता दें कि बागेश्वर बाबा की उम्र 29 साल बताई जा रही है। उन्हें शादी के एक नहीं बल्कि तमाम प्रपोजल मिल चुके हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि बागेश्वर बाबा की सभा में ही लड़कियों ने उन्हें खड़े होकर I Love You बोल दिया। जिसके बाद बागेश्वर बाबा खिसिया गए। उन्होंने लड़कियों की फटकार लगाते हुए कहा कि तुमको शर्म आनी चाहिए। हमें शादी करनी होगी तो हमारी माता जी ढूंढकर लाएंगी। इस तरह से शादी के लिए कौन पूछता है। बागेश्वर बाबा के ऐसे विचारों को देखकर लोगों ने उम्मीद लगा ली है कि जल्द ही बागेश्वर बाबा शादी करेंगे और वह अपनी मां की ही पसंद की दुल्हन लेकर आएंगे।
कौन कौन शामिल हुआ सामूहिक विवाह में
बागेश्वर बाबा द्वारा आयोजित किए गए सामूहिक विवाह में इंद्रेश उपाध्याय, जगत गुरू रामभद्राचार्य, स्वामी चिदानंद सरस्वती, अनिरुद्धाचार्य, साध्वी ऋतंभरा, रमेश भाई ओझा समेत तमाम नामी कथावाचकों को देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











