बागेश्वर बाबा के शिष्य की बहन को बेचने ले जा रहे थे गोवा, एपस्टीन फाइल्स पर बोलते हुए खोला राज

Bageshwar Baba Disciple Sister Story: एपस्टीन फाइल्स पर बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने भी चुप्पी तोड़ दी है और सोशल मीडिया पर उनके इस बयान का चर्चा है। एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) के खुलासों पर बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने एक और राज खोला जो कि वहां पर बैठे सभी लोगों के लिए दिल दहलाने वाला था।

Bageshwar Baba

उनका कहना था कि एक घटना उनके शिष्य की बहन के साथ भी हुआ है जिसको नशा का आदी बनाकर जहाज में बंद करते गोवा के रास्ते से ले जाया जा रहा था। उसको दुबई में मॉडलिंग के सपने दिखाए गए थे।

एपस्टीन फाइल्स पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

बाबा बागेश्वर ने एपस्टीन फाइल्स पर रिएक्शन देते हुए काफी आलोचना की है। उनका कहा था, ''एपस्टीन फाइल एक ऐसा मुद्दा वर्ल्डवाइड ट्रेडिंग में है। बड़े बड़े अमीर, बिल गेट्स जैसे लोग, डोनाल्ड ट्रंप जैसे लोगों की काली करतूत 35 हजार पेजों में रिकॉर्डिंग हुई। उनके गंदे कृत्य, 8-8 साल की बच्चियों को नहीं छोड़ा उन्होने। उसके लिए जेफरी के आईलैंड पर जाते थे और वहां पर 8-8 साल की बच्चियों को ले जाते थे और उनको नशा देकर गंदा कृत्य करते थे।'' धीरेंद्र शास्त्री यहीं नहीं रुके बल्कि दिल्ली में होने वाली कुछ घटनाओं पर बोले। इसके अलावा उनके शिष्य की बहन के साथ क्या हुआ उसपर भी हैरान करने वाला राज खोला।

शिष्य की बहन को बंद कर ले जा रहे थे गोवा

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ''दिल्ली में औसतन 815 लोग प्रतिदिन लापता होते हैं। कहां जाते हैं पता नहीं। अभी ठीक एक महीने पहले हमारे शिष्य के साथ घटना हुई, हमारा एक शिष्य है हम नाम उजागर नहीं करेंगे। उसकी बहन के साथ घटना हुई और उसकी बहन को नशा का आदी बनाकर, दुबई के नाम पर मॉडलिंग दिखाकर करके, टीवी में उसके नेम फेम की बातें बताकर करके, एक पूरे जहाज में बंद करके बेंचने के लिए गोवा के रास्ते ले जा रहा था और वो पकड़ा गया। हम पूरे भारत से प्रार्थना करते हैं कि अपने बच्चों पर तुम ध्यान देना।''

धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर इसको लोग शेयर कर रहो हैं। फिलहाल आप देखिए ये क्लिप..

More from Filmibeat

Read more about: dhirendra shastri viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X