Bageshwar Baba की खुली वॉर्निंग, कहा- 'पटाखों पर ज्ञान मत पेलो, हम बकरीद-ताजिए पर नहीं पेलते, वरना...'

Bageshwar Baba Diwali statement

Bageshwar Baba Diwali statement video: पंडित धीरेंद्र शास्त्री जिन्हें बागेश्वर बाबा के नाम से भी जाना जाता है। उनके वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उन्होंने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पटाखे जलाने पर बागेश्वर बाबा का बयान

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिवाली से पहले पटाखों को लेकर अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि किसी को दूसरों को पटाखों के बारे में सलाह या ज्ञान नहीं देना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि जैसे लोग बकरीद या ताजिये पर किसी को सलाह नहीं देते, वैसे ही दिवाली पर भी किसी को मत बताएं कि कितने पटाखे जलाने चाहिए।

बागेश्वर बाबा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उन्होंने कहा- 'दीवाली पर सावधानी बरतें और ज्ञान ना पेलें। दूसरे मजहब के लोगों से हमारा यही कहना है कि पटाखों पर अपना ज्ञान ना पेलें... क्योंकि हम ना तो आपकी बकरीद पर ज्ञान पेलते हैं और ना ही हम आपकी ताजिया पर ज्ञान पेलते हैं। तो आप होली दीवाली पर हमें ज्ञान ना पेलें।'

बागेश्वर बाबा ने आगे कहा- 'यहां के जो एक्टर्स हैं, उनसे भी हम यही कहेंगे, दीपावली है पटाखे कम जलाने चाहिए... ये बात सही है... प्रदूषण होता है... ये बात सही है... लेकिन प्रदूषण सिर्फ दीपावली पर होता है इस पर अपना ज्ञान ना पेलें... ये हमारी प्रार्थना है। हम तो पटाखे फोड़ेंगे'

'आई लव मोहम्मद' विवाद पर बयान

पंडित ने 'आई लव मोहम्मद' कॉन्ट्रोवर्सी पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई 'आई लव मोहम्मद' कहता है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे कोई 'आई लव महादेव' कहे। हर व्यक्ति को अपने धर्म और विश्वास से प्यार करने का अधिकार है।

लेकिन उन्होंने यह भी साफ कहा कि भड़काऊ नारे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी, 'अगर कोई समाज या देश को भड़काने वाले नारे लगाएगा, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।'

More from Filmibeat

Read more about: bageshwar baba
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X