13 साल की बच्ची ने यू ट्यूब वीडियो बनाकर कमा लिए 400 करोड़, 54 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाली इंटरनेट सेंसेशन

Baby Youtuber Shfa Networth

Baby Youtuber Shfa Networth: दुनिया भर में यूट्यूब ने लोगों को नाम और दौलत दोनों कमाने का मंच दिया है। महिला, बड़े-बुजुर्ग ही नहीं, बच्चे भी आज इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में एक नाम तेजी से उभरा है - शफा, जो महज 13 साल की उम्र में यूट्यूब की दुनिया में छा चुकी हैं।

शफा, जो कि संयुक्त अरब अमीरात की रहने वाली हैं, एक चाइल्ड यूट्यूबर के रूप में दुनियाभर में मशहूर हैं। वे मशहूर एनिमेटेड कैरेक्टर्स जैसे एल्सा, अन्ना और फ्रोज़न से जुड़ी कहानियों पर वीडियो बनाती हैं। उनके कंटेंट को बच्चे खूब पसंद करते हैं, और यही वजह है कि उनके हर वीडियो को पोस्ट होते ही मिलियन व्यूज मिलने लगते हैं।

शफा ने साल 2015 में जब अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, तब उनकी उम्र महज 3 साल थी। 'Shfa' नाम के इस चैनल को उनकी मां मैनेज करती हैं, और अब तक इस चैनल पर 1,100 से ज्यादा वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं। चैनल के वर्तमान में 54.1 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, जो इसे दुनिया के टॉप चाइल्ड यूट्यूब चैनलों में से एक बनाते हैं।

उनके वीडियो अब तक 25 अरब से ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो किसी भी यूट्यूबर के लिए एक बड़ा आंकड़ा है। सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, इंस्टाग्राम पर भी शफा की मौजूदगी कमाल की है - वहां उनके 34 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शफा की कुल संपत्ति (नेट वर्थ) करीब 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग 410 करोड़ रुपये आंकी गई है। पिछले साल के आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने एक महीने में कभी-कभी 300,000 डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की है। वहीं, मई 2023 में उनकी आय 2 लाख डॉलर रही थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, शफा को हर 1000 व्यूज पर लगभग 1.21 डॉलर (लगभग ₹100) की आमदनी होती है। ये आंकड़े साबित करते हैं कि अगर टैलेंट और रणनीति सही हो, तो उम्र मायने नहीं रखती - कम उम्र में भी बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है।

More from Filmibeat

Read more about: youtube
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X