विराट-धोनी जैसा वो कप्तान जिसने पड़ोसी की लड़की को कर दिया प्रेग्नेंट, फिर चचेरी बहन को भी नही छोड़ा

Babar Azam

Story:-बाबर आजम अपने शानदार खेल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब तक उनका नाम कई खूबसूरत महिलाओं के साथ जुड़ चुका है, हालांकि वे अभी तक अविवाहित हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम की तुलना अक्सर विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से की जाती है। क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले बाबर इन दिनों अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। राष्ट्रीय टीम में लगातार अनदेखी के बाद अब वे बिग बैश लीग (BBL) में खेलते नजर आएंगे। बाबर आजम अपने खेल के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। वे अभी तक अविवाहित हैं और अब तक उनका नाम कई खूबसूरत महिलाओं से जुड़ चुका है। इनमें से एक महिला ने तो उन पर गर्भवती करने का आरोप भी लगाया था।

हानिया आमिर और बाबर आजम की रिलेशनशिप पर चर्चाएं

पाकिस्तान की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर अपनी ग्लैमरस फोटोज और क्यूट अंदाज़ के चलते सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहती हैं। वहीं, बाबर आजम और हानिया आमिर एक-दूसरे की सार्वजनिक मंचों पर खुलकर तारीफ कर चुके हैं।एक वायरल वीडियो में हानिया ने तो यहां तक कह दिया था कि "बाबर मुझे खुद से भी ज़्यादा प्यारे लगते हैं", जिससे फैंस के बीच दोनों के रिश्ते की अटकलें और तेज़ हो गईं।सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, फैंस ने तो बाबर और हानिया की शादी को लेकर भी चर्चाएं शुरू कर दी थीं, हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

नादिया बाबर और बाबर आजम की शादी की चर्चाएं

नादिया बाबर, जो रिश्ते में बाबर आजम की चचेरी बहन बताई जाती हैं, कई बार उनके साथ अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाबर आजम की शादी नादिया बाबर से होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नईम डार और बाबर आजम की वायरल तस्वीरों की सच्चाई

पाकिस्तान के इंटरनेशनल अंपायर अलीम डार की भतीजी नईम डार की बाबर आजम के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नईम डार को कुछ समय तक बाबर आजम की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी बताया गया। हालांकि बाद में सामने आया कि ये तस्वीरें अलीम डार के बेटे की शादी के दौरान ली गई थीं, जहां नईम डार ने बाबर आजम के साथ सिर्फ एक सेल्फी ली थी। इससे जुड़ी खबरें पूरी तरह अफवाह साबित हुईं।

मिस्ट्री गर्ल के साथ डिनर करते बाबर आजम की तस्वीर हुई वायरल

बाबर आजम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें वे एक खूबसूरत लड़की के साथ डिनर करते नजर आ रहे थे।इस तस्वीर में बाबर एक मिस्ट्री गर्ल के काफी करीब दिखे, हालांकि उस लड़की की पहचान अब तक सामने नहीं आ पाई है। फोटो सामने आते ही फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे।

दुआ जाहरा ने बाबर आजम के लिए जताया प्यार

पाकिस्तान की एक्ट्रेस दुआ जाहरा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह स्वीकार किया था कि वह बाबर आजम से बेहद प्यार करती हैं।जाहरा ने साफ कहा था कि बाबर के अलावा उनका कोई और फेवरेट नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं और उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। उनकी यह बात सुनकर बाबर के फैंस के बीच यह बयान खूब चर्चा में रहा।

पड़ोसी लड़की द्वारा लगाए गए आरोपों में घिरे थे बाबर आजम

बाबर आजम उस वक्त गंभीर विवादों में आ गए थे जब एक लड़की ने उन पर शादी का झांसा देकर प्रेग्नेंट करने और करीब 10 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।महिला ने खुद को बाबर की पड़ोसी बताया और दावा किया कि बाबर ने उसे भरोसे में लेकर रिश्ते बनाए। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, उस महिला का नाम हमीज़ा था।हालांकि, बाद में उन्होंने कोर्ट में अपने सभी आरोप वापस ले लिए, जिससे यह मामला शांत हो गया। लेकिन उस वक्त यह मामला सोशल मीडिया और मीडिया में काफी चर्चित रहा था।

कैसी जीवनसाथी चाहते हैं बाबर आजम?

बाबर आजम अभी तक कुंवारे हैं और उन्होंने शादी नहीं की है। एक इंटरव्यू के दौरान जब बाबर से पूछा गया कि वे कैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए मज़ेदार जवाब दिया "उसे थ्रो डाउन करना आना चाहिए!" उनका यह जवाब सुनकर इंटरव्यू के दौरान सभी हंस पड़े और यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।

More from Filmibeat

Read more about: babar azam hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X