भगवा चोला ओढ़ करोड़ों का धंधा करते हैं बाबा रामदेव, शहद, तेल और घी बेचकर कमाते हैं इतना पैसा

Baba Ramdev

Baba Ramdev Net Worth: योग गुरु रामदेव (Baba Ramdev) अपने योग और ज्ञान की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं, लेकिन बाबा रामदेव का नाता कई विवादों से भी जुड़ा हुई है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दो साल पहले यानी साल 2023 में गुरु रामदेव की सह-स्थापित और हर्बल उत्पादों का कारोबार करने वाली पतंजलि आयुर्वेद को कई रोगों के संबंध में अपनी दावओं के बारे में विज्ञापनों में झूठे और भ्रामक दावों को लेकर आगाह किया गया था। ऐसे में बाबा रामदेव ने कहा था कि अगर हम झूठे हैं तो हमपर 1000 करोड़ का जुर्माना लगाया जाए। बता दें कि पतंजलि कंपनी आए दिनों किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चाओं में बनी रही है।

पतंजलि में हैं इतने प्रोडक्ट
2022 में भी गाय के घी में मिलावट की बात सामने आई थी। जब उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से किए गए परीक्षण में गाय का शुद्ध घी खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा था। पतंजलि के तमाम प्रोडक्ट हैं जो शक के घेरे में आ चुके हैं। बता दें कि पतंजलि के कई प्रोडक्ट मार्किट में आते हैं। जैसे सरसों का तेल, आटा, घी, बिस्किट, मसाले, नूडल्स, चीनी, शहद आदि।

इतने प्रतिशत का हुआ मुनाफा
पतंजलि के कई प्रोडक्ट मार्किट में हैं और लोग भी विश्वास करके बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि से अधिक से अधिक सामान खरीदते हैं। TV9 के मुताबिक पतंजलि ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पतंजलि फूड्स का चालू वित्त वर्ष के थर्ड क्वाटर में नेट प्रॉफिट 71.29 % से बढ़कर 370.98 करोड़ रुपये हो चुका है। जो कि पिछले वित्त वर्ष में 216 .54 करोड़ रहा था।

बढ़ी कुल आय
चालू वर्ष अक्टूबर-दिसंबर में कंपनी की कुल आय बढ़कर 9,103.13 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछले वित्त वर्ष में 7, 910.70 करोड़ थी। वहीं खर्चे की बात करें तो कंपनी का खर्च अब 8,652.53 हो गया है जो पिछले वित्त वर्ष में 7,651.51 करोड़ था। इससे यह तो साफ हो गया है कि पतंजलि लगातार इजाफा कर रही है।

इस सितारों से प्रमोशन करवाती है पतंजलि
आपको बता दें कि कंपनी लगातार प्रमोशन पर भी ध्यान दे रही है। अपनी मार्केट वेल्यू बढ़ाने के लिए कंपनी शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर, खेसारी लाल यादव समेत तमाम सितारों से प्रमोशन भी करवा रही है।

More from Filmibeat

Read more about: baba ramdev trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X