'बाबा का ढाबा' फेम दादा जी ने यूट्यूबर पर किया हमला, दी गंदी-गंदी गालियां, वीडियो देख नहीं कर पाएंगे यकीन

बाबा का ढाबा फेम दादा जी जिनका असली नाम है कांता प्रसाद। कोरोना काल में उनका एक वायरल फूड व्लॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छा गया था। उस वीडियो की वजह से ही 'बाबा का ढाबा' मशहूर हो गया। अगले दिन से उनके ढाबे पर यूट्यूबर्स की लंबी लाइन लगी दिखी। पहले तो कांता प्रसाद ने लोगों से खूब वीडियो बनवाए और लोगों ने भी उनकी मदद करनी चाही। कई लोगों ने उन्हें डोनेशन भी दी, लेकिन बाद में उन्होंने गौरव वासन पर डोनेशन के पैसे में हेराफेरी का आरोप लगाया था, इस मामले को लेकर काफी विवाद छिड़ा था, लेकिन बाद में कांता प्रसाद ने गौरव से माफी मांगी थी।
कांता प्रसाद का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल
बता दें कि इस विवाद के कुछ समय बाद तक कांता प्रसाद लाइमलाइट से दूर रहे, लेकिन अब कांता का एक और हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं। वायरल हो रहे कांता प्रसाद के वीडियो में देखा जा रहा है वह एक यूट्यूबर के मुंह पर पानी की बोतल फेंककर मारते हैं। इसके बाद कांता प्रसाद यूट्यूबर से कहते हैं कि 5 की है ये ? इसके बाद यूट्यूबर अपना मुंह दिखाता है और कहता है कि बाबा ने मार दिया है।
कांता प्रसाद ने जमकर दीं गालियां
कांता प्रसाद यूट्यूबर से कहते हैं कि ऐसे कर्म मत करो जिससे तुम्हारे मां बाप को गाली मिले। तभी यूट्यूबर कहता है कि ऐसा कुछ नहीं किया जिससे गाली मिले। तभी यूट्यूबर आगे बोलता है कि मुझे शक हुआ कि 5 की तो मिलती नहीं है तो यहां कैसे ? कांता प्रसाद यूट्यूबर की बात सुनकर काफी नाराज हो जाते हैं और वह जमकर गाली गलौज करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर कांता प्रसाद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications










