"मुसलमान कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे" कथा करते करते बाबा बागेश्वर ने उगली आग, लोग बोले- तेरी बहन...

Baba Bagheshwar

Baba Bagheshwar On Muslims: बाबा बागेश्वर कथाओं, प्रवचनों और सत्संग से ज्यादा अपने हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र पर दिए बयानों को लेकर सुर्खियों मे रहते हैं। अब एक बार फिर से बाबा बागेश्वर ने मुसलमानों को लेकर ऐसी बात कह दी है जिसके हर तरफ चर्चे शुरू हो गए हैं।

बाबा बागेश्वर का बयान

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि कई बार हमसे सवाल पूछा जाता है तुम हिंदू मुस्लिम बहुत करते हो, तो हम बोलते हैं हम तो सिर्फ हिंदू हिंदू करते हैं। हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं है। पर कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे। बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि मुर्शिदाबाद देख लो, हिन्दू पलायन करने को मजबूर हैं। हम हिंदू एकता के लिए एक यात्रा दिल्ली से निकालने वाले हैं। हम हिन्दुओं मेंएकता रहे ये काम कर रहे हैं। हिंदू राष्ट्र बने इसलिए हिंदू एकता करा रहे हैं।

बहन की शादी की झूठी अफवाह

सोशल मीडिया पर उनके इस वयारल के खूब चर्चे हो रहे हैं और लोगों का इसे उनकी बहन की मुस्लिम शख्स के साथ फैली शादी की झूठी अफवाह से जोड़कर कमेंट कर रहे हैं कि तेरी बहन कायदे में नहीं थी क्या।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर पदयात्रा करने वाले हैं। दरअसल रतलाम में उन्होंने दिव्य दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'पदयात्रा हम इसलिए निकल रहे हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र हो, देश से छुआछूत मिट जाएं, हिंदू एक हो जाए। हिंदू को जगाने के लिए फिर से दिल्ली से वृंदावन तक नवंबर में हम यात्रा करने जा रहे हैं।' बाबा बागेश्वर ने कहा, 'मुर्शिदाबाद की हिंसा प्रायोजित हिंसा है। इसके पीछे कहीं ना कहीं, वहां की सरकार का हाथ है। एक प्रकार से हिंदुओं के खिलाफ मॉब लिंचिंग की जा रही है। अगर हिंदू डर जाएगा तो उसे भारत से भागना पड़ेगा। इसलिए हम जगह-जगह जाकर हिंदुओं को जगाने का काम कर रहे हैं।'

हिंदू राष्ट्र की बात

उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो तो अच्छा है और ना हो तो भी अच्छा है। हमें कागजों पर हिंदू राष्ट्र नहीं चाहिए। हमें हिंदुओं के दिलों पर हिंदू राष्ट्र चाहिए और इस देश में रहने वाला प्रत्येक नागरिक हिंदू है। मुसलमान भी हिंदू है और जो हैं वो कन्वर्टेड हिंदू हैं। कैंसर अस्पताल की तैयारी में हम जुटे हैं। माननीय प्रधानमंत्री ने इसका उद्घाटन किया है। ढाई वर्ष के अंतर्गत 100 बेड का अस्पताल बन जाएगा और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से इसका उद्घाटन होगा। हम जगह-जगह जाकर व्यवस्थाएं जुटा रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: baba bagheshwar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X