..................... Azerbaijan's PM Ali Hidayat caught on camera touching a woman's back, know the truth in Fact Check - Hindi Filmibeat

Fact Check- अजरबैजान के पीएम ने महिला से की छेड़छाड़? कैमरे में कैद हुआ वीडियो, जानिए इस वायरल क्लिप का सच!

viral video

Azerbaijan PM molests woman (Fact Check)- कई बार सोशल मीडिया कुछ ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं। कुछ ऐसी हरकतें रिकॉर्ड होती हैं जो कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली होती हैं।

इस वक्त भी एक ही वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कथित अजरबैजान के पीएम ने एक महिला कर्मचारी के साथ घटिया हरकत की है। इस दौरान वो जूम कॉल पर थी और मीटिंग खत्म होने के बाद उनके ऑफिस में काम कर रही एक महिला आती है और झुककर कुछ करने लगती है।

इस दौरान बुजुर्ग को लगता है कि मीटिंग खत्म हो चुकी है और वो महिला के प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाने लगते हैं। महिला जैसे ही खड़ी होती है वो समझ जाती है कि मीटिंग चालू है और पीएम की हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वो डर जाती है। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

वीडियो में नहीं अजरबेजान के पीएम, Fact Check में खुली पोल

अजरबैजान के पीएम का नाम लेकर इस बेहद पुराने वीडियो को वायरल किया जा रहा है। हालांकि वीडियो में घिनौनी हरकतें कर रहा ये बुजुर्ग अजरबैजान के प्रधानमंत्री अली हिदायत नहीं है। किसी ने फर्जी नाम के साथ इस वीडियो को वायरल किया है।

दरअसल ये शख्स पूर्व एमपी है और मौजूदा वक्त में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हुसैनबाला मिरालामोव है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल प्रभाव से इस प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया है। बता दें कि महिला कौन है और इस मामले में उसने क्या कहा है इसको लेकर कुछ सामने नहीं आया है।

वीडियो वायरल होते ही लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि Fact Check करने पर पता चल गया है कि किसी ने पीएम अली हिदायत को बदनाम करने के लिए इस वीडियो में उनका नाम उछाला था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह फैल गया है...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X