'शहीद होना चाहता हूं..' बच्चे ने खामेनेई से जाहिर की थी मरने की इच्छा, सुप्रीम लीडर का जवाब कर देगा हैरान

Khamenei Video with Kid: अमेरिका-इजराइल के साथ ईरान की जंग जारी है और सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर पूरी दुनिया में बातें कर रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद ईरान भड़क उठा था और इजराइल पर लगातार हमले जारी हैं।

Khamenei

लेकिन इस वक्त लगातार सोशल मीडिया पर अयातुल्लाह अली खामेनेई के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Also Read
बिजनेसमैन निकले शाहरुख खान.. 18 करोड़ में खरीदा था मन्नत, आज की कीमत जानकर छूट जाएंगे पसीने
बिजनेसमैन निकले शाहरुख खान.. 18 करोड़ में खरीदा था मन्नत, आज की कीमत जानकर छूट जाएंगे पसीने

इस वीडियो में एक मासूम बच्चा खामनेई के पास आकर शहीद होने की बात कहता है और इसके बाद जो जवाब मिलता है वो आपको काफी दंग कर देगा। अयातुल्लाह अली खामेनेई को लेकर मशहूर था कि वो अपनी जिंदगी काफी शान से जीते थे और डरे कभी नहीं।

मुझे शहीद होना है..

वायरल हो रहे वीडियो में खामेनेई के पास एक मासूम बच्चा आता है और कहता है, ''मैं शहीद होना चाहता हूं।'' बच्चे की बात सुनकर खामेनेई हैरान रह जाते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान आती है। वो जवाब देते हैं, ''पहले तुम बड़े हो जाओ। बड़े होने साथ अच्छे से पढ़ाई करो और वैज्ञानिक बनो। इसके बाद इस्लाम के लिए 80-90 साल जिओ और इसके बाद शहीद हो जाना।''वहां पर बैठे सभी लोग हंसने लगते हैं। खामेनेई इसके बाद उसको किस करते हैं और बच्चा वहां से चला जाता है। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

अयातुल्लाह अली खामेनेई की इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मुझे भी शहीद होना है।'' एक ने लिखा, ''सच्चे हीरो थे।'' एक ने लिखा, ''आत्मा को शांति मिले।'' एक ने लिखा, ''सर्वोच्च नेता, आपकी आत्मा को शांति मिले।'' एक ने लिखा, ''इतना नेक इंसान।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए खामेनेई का ये पुराना वीडियो जो कि उनकी शहादत के बाद वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X