आंटी ने खोले बाल.. छीनी लड़की की कैप, एक्ट्रेस के साथ तस्वीर के लिए बुजुर्ग महिला की हरकत कर देगी हैरान!

Aunty Posing with Actress - अपने पसंदीदा एक्ट्रेस या एक्टर को देखकर कई बार फैंस अपनी उम्र तक भूल जाते हैं। उनको बस यही लगता है कि कैसे भी करके एक तस्वीर खिंचवा ली जाए। कई बार एक्साइटमेंट इतनी ज्यादा होती है कि उसको देखने वाले दूसरे लोग हंसी मजाक तक करने लगते हैं।
ऐसा ही कुछ एक बुजुर्ग महिला के साथ एयरपोर्ट पर हुआ है। एक वीडियो viral bhayani ने साझा किया है जिसमें आंटी जी ने अपनी पसंदीदा हीरोइन को देखते ही बालों को खुला कर दिया और जुल्फे लहरा दीं।
बगल में ही खड़ी एक लड़की के सिर से कैप खींच ली और स्टाइल मारते हुए एक्ट्रेस के साथ पोज देने लगीं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग आंटी जी रॉक्स कह रहे हैं।
कौन है ये एक्ट्रेस?
लोग इस एक्ट्रेस को लेकर सवाल पूछ रहे हैं कि ये कौन है? बता दें कि ये मेधा शंकर हैं जो कि कुछ साल पहले विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 12वीं फेल का हिस्सा बनीं थीं। मेधा काफी सुंदर हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा की जाती हैं। मेधा शंकर ने ज्यादा काम तो नहीं किया है लेकिन उनको लोग काफी पसंद करते हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''अभिनेत्री कौन है? वह बहुत प्यारी हैं...आंटी के साथ कितनी प्यारी तस्वीरें क्लिक करवाई।'' एक ने लिखा, ''आंटी जी तो रॉक कर रही हैं।'' एक ने लिखा, ''हाहाहा ये क्यूट है।'' एक ने लिखा, ''मजेदार और बेहद प्यारा वीडियो है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











