अतहर आमिर खान ने दूसरे बेटे का रखा बेहद ही खास नाम, जानिए क्या है बेटे के नाम का मतलब
Athar Aamir Khan Second Son Name: देश के सबसे लोकप्रिय IAS ऑफिसर अतहर आमिर खान दूसरी बार पापा बन गए हैं। इस बार भी उनकी पच्नी मेहरीन काजी ने बेटे को जन्म दिया है। अब अतहर और मेहरीन ने अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील किया है।

अतहर मेहरीन के बेटे का नाम
मेहरीन काजी ने सोशल मीडिया पर प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में बड़ा बेटा मेहरीन की गोद में और न्यूबॉर्न अतहर की गोद में दिखाई दे रहे है। इस हैपी फैमिली फोटो को शेयर करते हुए मेहरीन ने बेटे का नाम लिखा, "रयान 8 मई 2026"
क्या होता है रयान नाम का मतलब
अतहर आमिर खान के दूसरे बेटे का नाम रयान है। रयान का मतलब बेहद खूबसूरत है। हिंदी में इसे "ताजगी से भरपूर", "संतुष्ट" और "ईश्वर का आशीर्वाद" माना जाता है। आइरिश मूल में इसका अर्थ "छोटा राजा" या "राजसी" होता है। संस्कृत में इसका अर्थ "साहसी व्यक्ति" होता है।
2024 में हुआ था पहला बेटा
बता दें कि इससे पहले भी मेहरीन और अतहर का एक बेटा है। जून 2024 में अतहर के पहले बेटे का जनाम हुआ था जिसका नाम ईहान है। ऐसे में अब ये कपल दो बेटे के पेरेंट बन चुके हैं और इस खबर से इनके फैंस काफी खुश हैं। अतहर आमिर खान ने 2022 में दूसरी शादी की थी।
अतहर आमिर खान की लव लाइफ
अतहर ने साल 2016 में सिविल सेवा की परीक्षा को पास किया था। तब उन्हें ऑल इंडिया के दूसरी रैंक मिली थी। महरीन काजी से पहले अतहर ने 2018 में यूपीएसपी टॉपर रह चुकीं और आईएएस टीना डाबी से शादी की थी। बाद में दोनों अलग हो गए थे। आईएएस अतहर की दूसरी पत्नी महरीन काजी काफी सुंदर हैं। वे डॉक्टर होने के साथ-साथ, इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर भी हैं। टीना डाबी से तलाक और महरीन काजी से शादी के बाद अतहर के प्रशंसक उनके पिता बनने का इंतजार कर रहे थे। अब तमाम फॉलोअर्स का इंतजार खत्म हो गया है। अतहर आमिर खान के इंस्टाग्राम पर सात लाख के करीब फॉलाेवर्स हैं। उनकी पत्नी महरीन काजी के 4.44 लाख फॉलाेवर्स हैं। दोनों अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications