Coldplay वीडियो लीक से उजड़ा घर! तलाक के बाद एंडी बायरन को चुकाने पड़ सकते हैं करोड़ों

Andy Byron

Andy Byron Coldplay Concert Video Controversy: डेटा टेक्नोलॉजी कंपनी एस्ट्रोनॉमर के पूर्व CEO एंडी बायरन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के मुद्दों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में बोस्टन में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान उनकी कंपनी की HR हेड क्रिस्टिन कैबोट के साथ उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों को एक-दूसरे के काफी करीब देखा गया।

पत्नी ने लिया ये फैसला

यह वीडियो 'किस कैम' पर रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसके बाद, लोगों ने बायरन पर अफेयर और बेवफाई के आरोप लगाने शुरू कर दिए। इस विवाद का असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ा है। एंडी की पत्नी मेगन केरिगन ने ना सिर्फ अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स डिलीट कर दिए हैं, बल्कि अपने नाम से 'बायरन' सरनेम भी हटा दिया है। इससे तलाक की अटकलें और तेज हो गई हैं।

बायरन ने दिया इस्तीफा

एस्ट्रोनॉमर कंपनी ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि एंडी बायरन ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इंटरनल जांच शुरू करते हुए अपने को-फाउंडर पीट डेजॉय को Interim CEO अपॉइंट किया है।

बीवी को मिल सकती है आधी प्रॉपर्टी

फाइनेंस के मामले में जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मेगन केरिगन तलाक के लिए अदालत जाती हैं, तो मैसाचुसेट्स के कानूनों के मुताबिक उन्हें एंडी बायरन की संपत्ति का लगभग आधा हिस्सा मिल सकता है। बायरन की कुल संपत्ति का अनुमान $20 मिलियन से $70 मिलियन के बीच बताई जा रही है। ऐसे मामलों में, वकीलों ने इशारा किया है कि संपत्ति के बंटवारे का प्रोसेस थोड़ा लंबा हो सकता है और सबसे ज्यादा इमोशनल असर बच्चों पर पड़ता है।

आपको बता दें, शॉपिंग वेबसाइट अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का जब तलाक हुआ था तो उन्हें अपनी एक्स वाइफ मेकेन्जी स्कॉट को 38 बिलियन डॉलर देने पड़े थे और अगर बायरन का तलाक होता है तो उन्हें भी लगभग इतनी ही रकम देनी पड़ेगी।

क्रिस्टिन पर नहीं पड़ा ज्यादा असर

जहां तक क्रिस्टिन कैबोट की बात है, वह भी पहले प्राइवेटियर रम के मालिक एंड्रयू कैबोट से शादीशुदा थीं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह रिश्ता पहले ही कमजोर पड़ चुका था, इसलिए अगर क्रिस्टिन का तलाक होता भी है तो वह उतना बड़ा मामला नहीं होगा जितना बायरन की फैमिली में सामने आ सकता है।

इस घटनाक्रम से एंडी बायरन की पेशेवर छवि और निजी जीवन में उथल-पुथल साफ नजर आ रही है, और कंपनी की लीडरशिप तथा वर्कप्लेस ईथिक्स को लेकर सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X