असम की इंफ्लुएंसर Archita Phukan का Viral Video है फर्जी? गिरफ्तार हुआ एक्स बॉयफ्रेंड, किया था ये कांड!

Archita Phukan Viral Video- बीते कुछ दिनों से लगातार असम की रहने वाली अर्चिता फुकान को लेकर चर्चा है। उनपर कई आरोप लगे थे और कहा जा कहा था कि वो एडल्ट इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई हैं।
ये खबरें तब सामने आईं थीं जब मशहूर एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं। कहा जा रहा था कि विदेश जाकर अर्चिता ने एडल्ट इंडस्ट्री को जॉइन कर लिया है। लेकिन अब इस केस में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं।
अर्चिता फुकान को लेकर Jaiky Yadav ने एक पोस्ट किया है जिसमें दावा किया जा रहा है अर्चिता को सिर्फ बदनाम किया जा रहा है और उन्होने किसी तरह से कोई इंडस्ट्री जॉइन नहीं की है। इसके अलावा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
इस आदमी को अर्चिता का एक्स बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। इसपर आरोप है कि उसने एआई की मदद से अर्चिता की फेक तस्वीरें और वीडियो बनाए और उनको वायरल किए हैं। तब से लेकर अब तक अर्चिता ट्रेंड कर रही हैं और लोग उनको ,सर्च कर रहे हैं।
बदनाम करने की कोशिश
जैकी यादव ने एक्स पर लिखा, ''इंटरनेट पर इन्फ्लूएंसर अर्चिता फुकान को पिछले कई दिनों से बदनाम किया जा रहा था, दावा किया जा रहा था कि उन्होंने Adult Film Industry ज्वॉइन कर ली है, यही नहीं उनकी Kendra Lust जैसी पोर्नस्टार के साथ तस्वीरें भी वायरल की गईं मगर अब अर्चिता फुकान का Ex-BF पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अर्चिता फुकान की यह सारी तस्वीरें इसी लड़के ने AI से बनाकर और एक Instagram अकाउंट बनाकर वायरल की थीं।अर्चिता फुकान की AI Generated तस्वीरें और भ्रामक दावे सोशल मीडिया पर भी बिना वेरिफाई किए बहुत लोगों ने शेयर किए थे।''
इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो पूरी छानबीन के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट और वीडियो....


Click it and Unblock the Notifications