असम की इंफ्लुएंसर को दिल्ली में बना दिया गया था वैश्या, अब अमेरिकी पॉर्न स्टार के साथ विदेश में...

Assamese influencer Archita Phukan On Prostitution: असम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अर्चिता फुकन, जिन्हें इंटरनेट पर 'बेबीडॉल आर्ची' के नाम से जाना जाता है, इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है-अमेरिकन एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ उनकी बढ़ती दोस्ती और आने वाले समय में दोनों के साथ काम करने की अटकलें।
केंड्रा लस्ट के साथ नजर आईं अर्चिता
कुछ दिनों पहले अर्चिता ने इंस्टाग्राम पर केंड्रा लस्ट के साथ तस्वीरें शेयर कीं। इन पोस्ट्स के साथ उन्होंने यह भी इशारा किया कि शायद वे जल्द ही एक साथ किसी खास प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। एक खबर में तो यहां तक कहा गया कि केंड्रा लस्ट, अर्चिता को एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करवाने में मदद कर रही हैं। इससे इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई है।
अर्चिता का इंस्टाग्राम और बोल्ड अंदाज
अर्चिता का इंस्टाग्राम अकाउंट बोल्ड और बिंदास तस्वीरों से भरा हुआ है। उनके 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने कंटेंट के लिए जानी जाती हैं और कई बार ट्रोलिंग का सामना भी कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा डटकर जवाब दिया है।
जब जिंदगी आसान नहीं थी
अर्चिता ने जुलाई 2023 में एक पोस्ट के जरिए बताया कि वो अपनी जिंदगी के एक बेहद मुश्किल दौर से गुजरी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह छह साल तक वेश्यावृत्ति के जाल में फंसी रहीं। उन्हें इस दुनिया से निकलने के लिए करीब ₹25 लाख खर्च करने पड़े।
उन्होंने अपनी पोस्ट में जीबी रोड (दिल्ली का रेड लाइट एरिया) को टैग करते हुए लिखा- 'कई साल तक मेरी जिंदगी वहां थमी रही, लेकिन अब मैं आजाद हूं और एक नई शुरुआत कर रही हूं।' इतना ही नहीं, अर्चिता ने आगे लिखा कि एक ट्रस्ट और अपने एक करीबी दोस्त की मदद से वह आठ और लड़कियों को इस दलदल से बाहर निकालने में सफल रहीं। उन्होंने लिखा- 'आज मैं खुद को एक सर्वाइवर मानती हूं और खुश हूं कि दूसरों के लिए भी कुछ कर पाई।'
उम्मीद की एक नई कहानी
अर्चिता की कहानी सिर्फ संघर्ष की नहीं, बल्कि एक साहसी वापसी की कहानी है। उन्होंने अपने अतीत को छुपाया नहीं, बल्कि खुलकर बताया और आज एक नई पहचान बना रही हैं। अब जब उनके और केंड्रा लस्ट के बीच सहयोग की खबरें आ रही हैं, तो फैंस भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वे किस दिशा में आगे बढ़ेंगी।


Click it and Unblock the Notifications