..................... Assamese influencer Archita Phukan AI model controversy archita ex bf earned in lakhs - Hindi Filmibeat

Archita Phukan को लेकर सनसनीखेज खुलासा, फेक प्रोफाइल बनाकर एक्स BF ने कमा लिए लाखों रुपए

Archita Phukan

Archita Phukan AI model controversy: सोशल मीडिया पर 'बेबीडॉल आर्ची' के नाम से मशहूर मॉडल और इन्फ्लुएंसर अर्चिता फुकन पिछले काफी समय से खबरो में रही हैं। उनकी पोर्न स्टार केंड्रा लस्ट के साथ एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसके बाद वो चर्चा में आ गई थीं।

अर्चिता की फोटोज हुईं वायरल

अब इसके पीछे की कहानी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चिता का यह फेक वर्चुअल अवतार उनके एक्स बॉयफ्रेंड प्रतीम बोरा ने तैयार किया था। प्रतीम असम का एक मैकेनिकल इंजीनियर है, जिसने अर्चिता की एक तस्वीर को लेकर AI की मदद से कई फेक तस्वीरें और वीडियोज बना डाले।

AI मॉडल हैं अर्चिता

अब इस खबर को लेकर एक और चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। दरअसल, एक इंस्टाग्राम पेज ने यह दावा किया है कि अर्चिता फुकन कोई असली इंसान नहीं, बल्कि एक AI-जनरेटेड मॉडल हैं। यानि उनका चेहरा, तस्वीरें और वीडियोज सब कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्चिता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद तस्वीरों को एडिट करके बनाया गया है। उनके पूरे पर्सनैलिटी को डिजिटल तरीके से तैयार किया गया और इस चेहरे को किसी और के शरीर पर लगाया गया है।

अर्चिता के एक्स BF ने कमाए लाखों

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। इसके बाद इन कंटेंट्स को सोशल मीडिया और पेड प्लेटफॉर्म्स पर फैलाया गया। इस फर्जी पहचान के जरिए प्रतीम ने करीब 10 लाख रुपये भी कमा लिए। जैसे ही यह बात सामने आई, अर्चिता के परिवार ने डिब्रूगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद 12 जुलाई 2025 को प्रतीम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने यह भी साफ किया कि अर्चिता को गलत तरीके से एडल्ट कंटेंट से जोड़ा गया था, जबकि असल में उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया। उनकी तस्वीरों के साथ डिजिटल छेड़छाड़ की गई थी।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X