Asia Cup 2025- पाकिस्तानियों की चिंदी हरकत, टीम इंडिया के मेडल लेकर भागे, बिना ट्रॉफी ऐसे मनाया जश्न

Team India Without Trophy- एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है और सीरीज अपने नाम की। इस मैच में भी दोनों देशों के बीच खराब संबंधों को लेकर काफी कुछ देखने को मिला।
पहलगाम अटैक का हमला ताजा है और टीम इंडिया ने फिर से पाकिस्तान की पूरी दुनिया के सामने बेज्जती कर दी। ऐसा पहली बार होगी कि कोई विजेता टीम हो और उसको ट्रॉफी ना मिली हो। जी हां, टीम इंडिया का वीडियो सामने आया है और पूरी टीम ने बिना किसी ट्रॉफी के सेलिब्रेशन किया है और लोग इसका समर्थन कर रहे हैं।
टीम इंडिया के मेडल और ट्रॉफी लेकर भागे पाकिस्तानी...
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली इस टीम ने ट्रॉफी और मेडल लेने से इंकार कर दिया क्योंकि ये ACC प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथ से मिलनी थी जो कि पाकिस्तानी है। इंडिया ने उनसे ट्रॉफी और मेडल लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद मोहसिन नकवी एशिया कप ट्रॉफी और मेडल लेकर मैदान से बाहर निकल गए।
पहले काफी समय तक वो स्टेज पर ही इंतजार करते रहे लेकिन टीम इंडिया नहीं आई। पाकिस्तान के मुंह पर एक बार फिर से टीम ने बुरा तमाचा मारा है। विश्व क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगी कि कोई विजेता टीम बिना मेडल और ट्रॉफी के अपने देश का प्यार लेकर वापस लौटेगी।
सूर्यकुमार यादव ने डोनेट की मैच फीस
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी पूरी मैच फीस इंडियन आर्मी के नाम डोनेट कर दी है। बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने बिना ट्रॉफी जिस तरह का जश्न टीम के साथ मनाया वो मजेदार था। बता दें कि पाकिस्तानी आतंकियों के द्वारा पहलगाम में हुए हमले को लेकर इंडिया टीम काफी खफा है और इस विवाद की शुरुआत एशिया कप के लीग मैच से हुए थी जब इंडिया ने हाथ मिलाने से इंकार कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











