'अंग्रेजी ही नहीं आती..' Asia Cup हारने के बाद रवि शास्त्री से पाकिस्तानी कप्तान ने नहीं की बात, ऐसे हुए ट्रोल

Salman Agha

Salman Agha refuse to talk- एशिया कप 2025 को लेकर चर्चा है और इस मैच के पहले, बीच में और खत्म होने के बाद काफी कुछ घटा है। हार के बाद तिलमिलाई पाकिस्तानी टीम ने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि खबरों में है और हाथ ना मिला पाने, ट्रॉफी और मेडल ना लेने की बेज्जती पड़ोसियों के हलक से नहीं उतर रही है।

बता दें कि इस वक्त सोशल मीडिया पर एक पर तस्वीर सामने आ रही है जो कि हैरान करने वाली है। मैच खत्म होने बाद दोनों टीम के कप्तान बात करते हैं और बाद में प्रजेंटेशन होता है। इस दौरान इवेंट को पूर्व इंडियन क्रिकेटर रवि शास्त्री होस्ट कर रहे थे और ये देखक पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने एक गिरी हुई हरकत कर डाली।

रवि शास्त्री से बात करने से इंकार

टीम इंडिया के हाथों हार से मिर्ची तो पहले ही लगी थी और बाद में रवि शास्त्री को इवेंट होस्ट करता देख सलमान आगा ने उनसे बात करने से इंकार कर दिया और निकल गए। बगल में ट्रॉफी थी और सू्र्यकुमार यादव आए और उनसे बात की।

अब ये तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जो कि कल घटा है। सूर्यकुमार कुमार यादव ने अपनी मैच फीस तक डोनेट कर दी है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

पाकिस्तानी कप्तान की इस हरकत के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सोशल मीडिया पर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मैं उनके इस काम के लिए उनकी सराहना करता हूँ। और खेलो मैच।'' एक ने लिखा, ''अगर वह बात करने से इनकार कर दे तो कौन परवाह करता है...वैसे भी वो क्या बात करता है कुछ समझ नहीं आता।'' एक ने लिखा, ''यह ठीक है कि यदि मैदान पर भारतीयों द्वारा इतना रवैया दिखाया जाता है तो पाकिस्तान प्रतिक्रिया देगा... और सबसे पहले तो यह मैच नहीं होना चाहिए।''

इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि एशिया कप में इंडिया पाकिस्तान 3 बार आमने सामने आए लेकिन हर बार टीम इंडिया ने शिकस्त दी है।

More from Filmibeat

Read more about: suryakumar yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X