..................... Asia Cup 2025 - Arshdeep Singh with Indian players to mock Pakistani players? Funny Videos - Hindi Filmibeat

Asia Cup 2025- अर्शदीप सिंह ने इंडियन प्लेयर्स के साथ मिलकर बनाया पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक? Funny Videos

Indian Cricketers

Indian Cricketers Funny Video- एशिया कप 2025 का फाइनल इंडिया ने जीत लिया है और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने भी काफी अच्छी क्रिकेट खेली थी लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी के आगे ध्वस्त हो गई।

तिलक वर्मा ने जबरदस्त विनिंग पारी खेलते हुए देश को ये मैच जिताया है। बीती रात काफी कुछ घटा, विवाद, मजाक और बयानबाजी के बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

इस दौरान इंडियन क्रिकेटर्स के कई फनी वीडियोज भी सामने आ रहे हैं जिसमें वो पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अर्शदीप मोबाइल लेकर लगातार खिलाड़ियों के पास जा रहे थे और वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

अंग्रेजी का बनाया मजाक

कई पाकिस्तानी खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको ढंग से अंग्रेजी नहीं आती है और वो प्रजेंटेशन के दौरान वो टूटी फूटी अंग्रेजी बोलते हैं। इस दौरान अर्शदीप ने इसी को लेकर निशाना साधा और लगातार मजाक करते नजर आए। अर्शदीप पहले अभिषेक शर्मा के पास पहुंचे और कहा, ''फुल टूर्नामेंट यू परफॉर्म, व्हाट हैपनिंग?'' अभिषेक शर्मा ने कहा, ''गुड हैपनिंग, फाइनल मैच समटाइम बैन हैपनिंग।'' इसके बाद अर्शदीप कुलदीप यादव के पास गए और कहा, ''फुल टूर्नामेंट यू परफॉर्म, व्हाट हैपेंनिंग?'' कुलदीप यादव ने कहा, ''हैपनिंग गुड।'' अर्शदीप ने तिलक वर्मा से भी पूछा, ''फाइनल मैच यू परफॉर्म व्हाट हैपनिंग?'' तिलक ने कहा, ''लॉट ऑफ हैपनिंग, इंडियन सेलिब्रेशन लॉट ऑफ हैपनिंग।'' इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने मिलकर बुर्राहहहहह किया। अर्शदीप यहीं नहीं रुके बल्कि दो खिलाड़ियों के साथ मिलकर अबरार वाला सेलिब्रेशन कॉपी किया।

ये वीडियोज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं और लोग मजाक बना रहे हैं। बता दें कि तिलक वर्मा ने शानदार बैटिंग की और मुसीबत में चल रही टीम इंडिया को जिताया। रिंकू सिंह ने विनिंग शॉट मारा और उन्होने पूरे एशिया कप में सिर्फ एक गेंद ही खेली। आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X