पाकिस्तानी नेशनल एंथम की जगह बजने लगा 'जलेबी बेबी' सॉन्ग, वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए इंडियंस

Jalebi Baby Pakistani National Anthem- एशिया कप 2025 को लेकर माहौल गर्म है और बीती रात हुए मैच के बाद दो चीजें हुईं। सरकार की ट्रोलिंग हो रही है लेकिन क्रिकेट की फील्ड पर इंडियन क्रिकेटर्स ने कुछ ऐसा किया जो कि पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तानियों को रोने पर मजबूर कर देगा।
इंडियन टीम ने पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया। लेकिन इस सबके बीच एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल कोई भी इंटरनेशनल मैच शुरु होने से पहले देश का राष्ट्रगान बजता है।
एशिया कप कल वाले मैच में भी ऐसा हुआ लेकिन जब पाकिस्तान का नेशनल एंथम बजा तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल किसी ने एक गाना प्ले कर दिया था।
पाकिस्तानी नेशनल एंथम की जगह बजने लगा जलेबी बेबी गाना
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि पाकिस्तानी खिलाड़ी खड़े हैं और म्यूजिक शुरु होता। सभी अपने सीने पर हाथ रख चुके होते हैं कि अचानक जलेबी बेबी गाने की धुन सुनाई देती है और वो रुक जाते हैं। स्टेडियम में बैठा इंडियन क्राउड मजाक बनाने लगता है। वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इसके पहले कभी भी कुछ ऐसा नहीं देखा गया है और लोग हैरान कि कोई ऐसा कैसे कर सकते है। हालांकि इंडियन फैंस लगातार मजाक उड़ा रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''सारे मजे तो डीजे वाले बाबू ले गया।'' एक ने लिखा, ''कृपया मुझे बताएं डीजे हमारा इंडियन था।'' एक ने लिखा, ''जानबूझ कर बेइज्जती कर रहे हैं वह गलत है क्योंकि पहलगाम अटैक आतंकियों ने किया था इन लोगों ने नहीं।'' एक ने लिखा, ''चुप रह भाई तू मैच होना ही नहीं चाहिए था ये।'' एक ने लिखा, ''रिस्पेक्ट रखी इंडियन टीम ने।'' एक ने लिखा, ''चलो इंडिया वालो इस बात से अगले 6 महीने तक खुश होते रहो।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..
DJ played Jalebi Baby song on Pakistan National anthem 🤣#INDvsPAK #BoycottINDvPAK pic.twitter.com/rJBmfvqedI
— 𝗩 𝗔 𝗥 𝗗 𝗛 𝗔 𝗡 (@ImHvardhan21) September 14, 2025


Click it and Unblock the Notifications