आशुतोष राणा ने प्रेमानंद महाराज के सामने दिए प्रवचन, मुस्कुराकर सुनते रहते वृंदावन वाले संत

Ashutosh Rana Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के प्रवचन चुनने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। अक्सर वो कई ऐसी बातें बताते हैं जो कि लोगों का पूरा जीवन ही बदलकर रख देती हैं। लेकिन इस अब वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता आशुतोष राणा उनको प्रवचन दे रहे हैं।
जी हां, भगवान शिव को लेकर आशुतोष राणा ने प्रेमानंद जी महाराज से कुछ ऐसा कह डाला जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज उनको आराम से सुन रहे हैं और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज से क्या बोले आशुतोष राणा?
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा प्रेमानंद जी को अच्छी अच्छी बातें बता रहे हैं। उन्होने कहा, ''शिव को जहां बनाया वो वहीं के हो गए और जिसने बनाया उसी के हो गए। पीपल के नीचे बना दिया को पीपलेश्वर, राम के नीचे बना दिया तो रामेश्ववर। स्थान को सिद्ध कर दिया व्यक्ति को प्रसिद्ध कर दिया। ऐसी उनकी महिला है। वो शेष, विशेष, प्रशेष हैं गोमुख जैसा धार लेवे उसके जैसा वेश हैं। वे नेत्र सूर्य देवता वो चंद्रमा का भाल हैं, विलय भी वे प्रलय भी वो अकाल महाकाल हैं। उसी के साथ हो गए जो उनके साथ हो लिया।'' आशुतोष राणा का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के लोग हैरान हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि कोई प्रेमानंद महाराज के सामने इतना बोला है। एक यूजर ने लिखा, ''आशुतोष जी आपके मुँह से शिव जी की जितनी भी बातें। सुनते हैं मन में एक अलग ही खुशी होती है ये सब सुनकर।'' एक ने लिखा, ''पहली बार कोई प्रेमानंद महाराज के सामने सही से बात कर रहा है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











