'मैं महादेव का अवतार, संबंध बनाओ पवित्र हो जाओगी..' Ashok Kharat ऐसी पट्टी पढ़ाकर महिलाओं से करता था दुष्कर्म

Ashok Kharat Update: नाशिक का ढोंगी ज्योतिषी अशोक खरात इस वक्त जेल में है लेकिन जो जो चीजें सामने खुलकर आ रही हैं वो अपने आप में काफी चौकाने वाली हैं। बता दें कि महिलाओं से रेप करने के लिए ये बाबा उनको कई तरह की पट्टी पढ़ाता था और खुद को महादेव का अवतार तक बता डालता था।

Ashok Kharat

जब से इस बाबा का भंडाफोड़ हुआ है रोज नई बातें सामने आ रही हैं। महिलाओं को फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करने जैसे अपराध को ये बाबा शुद्धिकरण और पूजा पद्धति का हिस्सा बताता है। अब एक खुलासा हुआ है कि कैसे ये महिलाओं को अपने झांसे में लेता था और उस लोटे में क्या होता था जो कि कई वीडियोज में सामने आया है।

Ashok Kharat Trap: ऐसे फंसाता था महिलाओं को..

भोंदू बाबा के नाम से मशहूर इस दरिंदे ने महिलाओं को कई तरह के झांसे दिए। वो खुद को भगवान शिव का अवतार बताता था और संबंध बनाने के लिए प्रेरित करता था। एक पीड़िता की मानें को वो कहता था कि संबंध बनाने के बाद वो पवित्र हो जाएगी। ऐसा बोलकर उस महिला के साथ भोंदू बाबा ने कई बार दुष्कर्म किया।

एक और पीड़िता ने भी इसी तरह का आरोप लगाया था। इस मामले के खुलासे के बाद अब पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि तांबे के लोटे में बाबा खारा पानी रखता था जो कि महिलाओं को पिलाते ही वो नशे की हालत में हो जाती थीं। इसके बाद वो उनके साथ संबंध बनाता था। एक के बाद एक सैकड़ों वीडियो सामने आए हैं। हालांकि अब महिलाओं मुखर होकर बाबा के खिलाफ बोल रही है।

Ashok Kharat Viral Videos: कुछ एआई वीडियोज भी हो रहे हैं वायरल

अशोक खरात के ढेरों वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियोज की आंड़ में लोगों ने कई एआई वीडियोज भी जारी किए हैं जो कि काफी हैरान करने वाले हैं। इ़न फर्जी वीडियो में जवान लड़कियों और मुस्लिम महिलाओं को भी देखा जा सकता है। हालांकि ये पूरी तरह से फेक हैं और सच्चाई से कई वीडियोज का कोई लेना देना नहीं है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X