ढोंगी बाबा अशोक खरात के बेटे को पुलिस ने लिया हिसारत में, खुलेंगे अब और राज, फरार पत्नी की भी तलाश जारी...

Ashok Kharat son in police custody: नासिक के ज्योतिष अशोक खरात के तमाम प्राइवेट वीडियो वायरल हुए जिसके बाद से यह मामला खास करके सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अशोक खरात को तो पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था, लेकिन अब गहराई से इस मामले की जांच करने के लिए अशोक खरात के बेटे को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में खरात के खिलाफ कम से कम 10 केस दर्ज हुए हैं। जिसमें से 8 यौन उत्पीड़न और दो धोखाधड़ी के मामले हैं। इतना ही नहीं एसआईटी को अशोक खरात के खिलाफ फोन पर 100 से भी ज्यादा शिकायतें मिली हैं।

Ashok Kharat

अशोक खरात के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में...

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कर्मयोगी नगर पहुंच अशोक खरात के बेटे हर्षवर्धन को अपनी गिरफ्त में लिया है। हर्षवर्धन से पूछताछ जारी है। हर्षवर्धन के साथ ही पुलिस अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात का भी पता लगा रही है। बता दें कि कल्पना खरात पिछले कई दिनों से फरार हैं, लेकिन उनके घर पर हर्षवर्धन के मिलते ही पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी की अहिल्या नगर जिले में पुलिस ने मंगलवार 31 मार्च को अशोक खरात की पत्नी समेत अन्य पांच लोगों पर 4 करोड़ की धोखाधड़ी का भी केस दर्ज किया है।

कल्पना खरात की तलाश जारी

पुलिस ने जानकारी दी है कि वह अशोक खरात के केस को गहराई से जांच रही है। जिसके लिए वह कल्पना खरात की तलाश कर रही है। जब से यह मामला चर्चा में आया है कल्पना खरात तब से ही फरार हैं, लेकिन माना जा रहा है कि हर्षवर्धन के पकड़े जाने पर पुलिस कई राज उनसे उगलवाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X