Ashok Kharat Videos: अशोक खरात के नए प्राइवेट वीडियो लीक, ऐसे करता था महिलाओं का वशीकरण और फिर टेबल पर बैठकर..
Ashok Kharat New Videos: नासिक पुलिस और SIT ने अशोक खरात के पास से लगभग 1,500 करोड़ रुपये की संपत्ति और 100 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए। अधिकारियों का कहना है कि इस बरामदगी से जांच का दायरा और गंभीरता दोनों बढ़ गई हैं। अब आयकर विभाग और साइबर सेल भी जांच में शामिल हैं।

कौन हैं अशोक खरात
खरात नासिक के सिन्नर इलाके में एक मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख हैं। वो वर्षों से नेताओं और बड़े लोगों से जुड़े रहे हैं। उन्हें 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उन पर एक महिला ने तीन साल में बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया।
खरात के खिलाफ सात महीने की गर्भवती महिला और एक और महिला के साथ 'फिर से शादी कराने' के नाम पर यौन शोषण के दो और मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक कुल छह मामले SIT के पास हैं।
SIT की टीम में IPS तेजस्विनी सतपुते शामिल हैं। जांच में पुलिस, साइबर सेल और आयकर विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। जांच के दौरान बरामद वीडियो और वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।
मोबाइल और लैपटॉप से भी सबूत
जांच में पता चला कि खरात के मोबाइल में आठ महिलाओं के 35 वीडियो थे। आरोप है कि वो महिलाओं को धर्मगुरु होने का दिखावा कर शोषण करता था। तलाशी में दो लैपटॉप, एक रिवॉल्वर और 21 कारतूस भी मिले।
जनता से अपील
SIT ने लोगों से कहा है कि अगर किसी के पास किसी भी तरह की जानकारी है, तो वो आगे आएं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
सोशल मीडिया से हटाए गए वीडियो
सभी आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी गई हैं। एक चैनल को भी नोटिस जारी किया गया है, जिसने पीड़िता की पहचान उजागर की थी।


Click it and Unblock the Notifications











