..................... Ashok Kharat Education: claims to be an expert in astrology, has failed in 10th, Marksheet viral - Hindi Filmibeat

Ashok Kharat Education: 10वीं फेल है खुद को ज्योतिष अंक का ज्ञाता बताने वाला अशोक खरात, मार्कशीट आई सामने

Ashok Kharat Education: अशोक खरात के वीडियोज ने पूरे देश में बवाल मचाया हुआ है और जो महिलाएं निकलकर सामने आई हैं उनके लिए भी जिंदगी अब उतनी आसान नहीं है।

Ashok Kharat Education

इलाज के नाम पर महिलाओं का बलात्कार करने वाले इस बाबा ने सारी हदें पार कर दी हैं और हैरानी वाली बात है कि अभी भी वो इस बात के लिए खुद को दोषी नहीं मानता है।

क्या आप जानते हैं कि गणित के हिसाब से महिलाओं अंक बताकर उनका फर्जी इलाज करने वाला ये बाबा कितना पढ़ा लिखा है? अगर नहीं को ये रिपोर्ट आपको हैरान करने वाली है। नाशिक के इस फर्जी ज्योतिषी को लेकर सबसे बड़ा खुलासा हुआ है।

कितनी पढ़ा लिखा है अशोक खरात?

सबसे पहले आपको बता दें कि स्कूल मार्कशीक की बात करें तो अशोक खरात का असली नाम लक्ष्मण था, जिसे बाद में बदलकर अशोक खरात किया। ज्योतिषी शास्त्र में अंक के द्वारा समस्याएं बताने वाला ज्योतिषी हाईस्कूल में गणित के पेपर में ही फेल हो गया था। जी हां, अशोक खरात 10वीं फेल है लेकिन अंधविश्वास के नाम पर आईएएस अधिकारियों तक की ग्रेजुएट पत्नियां भी बाबा का शिकार बनी हैं। एक के बाद एक खुलासे बाबा को लेकर हो रहे हैं और लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अशोक खरात की मार्कशीट वायरल हो रही है जिसमें गणित के पेपर में वो फेल होता साफ नजर आ रहा है।

ट्रोल कर रहे हैं लोग

अशोक खरात की मार्कशीट देखने के बाद लोग और भी ज्यादा भड़के हुए हैं और बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बाबा जाने मन की बात जपनाम।'' एक ने लिखा, ''एक अनपढ़ ने पढ़े लिखों को..।'' एक ने लिखा, ''अगर इसे खुद का भविष्य पता होता तो आज ये जेल में नहीं होता।'' एक ने लिखा, ''10वीं फेंल हैं तभी तों अच्छें अच्छों कों फेंल कर दिया।'' एक ने लिखा, ''दसवीं फेल है लेकिन सेक्स में पीएचडी किया है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: viral video news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X