Ashok Kharat Case: "प्राइवेट पार्ट का शुद्धिकरण, योनि की पूजा करनी होगी" ये कहकर महिलओं के साथ...
Ashok Kharat Videos: महाराष्ट्र के नासिक में गिरफ्तार स्वयंभू बाबा अशोक खरात को लेकर जांच में कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। उस पर आरोप है कि वह धार्मिक क्रियाओं का बहाना बनाकर महिलाओं के साथ गलत काम करता था और उन्हें डराकर चुप रहने के लिए मजबूर करता था।

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट का शुद्धिकरण
बताया जा रहा है कि ये स्वयंभू बाबा अशोक खरात महिलाओं के प्राइवेट पार्ट का शुद्धिकरण करके उनके साथ रेप करता था। पहले ये महिलओं के उनके घर, पति के साथ संबंधों वगैरह के बारे में करता और फिर उन्हें सुझाव के नाम पर योनि का शुद्धिकरण करने की बात कहता और फिर प्राइवेट पार्ट की पूजा के नाम पर उनके साथ गलत संबंध बनाता। कई महिलाओं के साथ तो अशोक खरात ने कथित कतौर पर शादी भी कर ली थी।
15 लाख रुपये किलो का "जादुई शहद"
जांच में यह भी पता चला है कि वह लोगों को एक खास तरह का "जादुई शहद" बेचता था। वह कहता था कि यह शहद तुर्की की एक गुफा से आता है और बहुत ही दुर्लभ है। उसका दावा था कि इसे खाने से आदमी लंबे समय तक जवान रहता है और ताकत बढ़ती है। इस शहद को वो 15 लाख रुपये किलो की कीमत से बेचता था।
शहद की भी जांच
बताया जा रहा है कि कई बड़े और प्रभावशाली लोग भी उसके पास अपनी सेहत से जुड़ी समस्याएं लेकर आते थे। वह इसी भरोसे का फायदा उठाकर उन्हें यह महंगा शहद बेचता था। बाजार में इस शहद की कीमत पहले से ही बहुत ज्यादा होती है, लेकिन वह इसे और भी ऊंचे दाम पर बेचता था।
अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह सच में असली शहद बेचता था या लोगों को नकली चीज देकर ठगता था।
100 ये भी ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो
SIT को जांच के दौरान करीब 100 आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। साथ ही, आरोपी से जुड़ी करीब 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति का भी पता चला है। आयकर विभाग उसके पैसों की जांच कर रहा है और साइबर पुलिस वीडियो की जांच में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि मामला बड़ा और गंभीर है, इसलिए कई एजेंसियां मिलकर इसकी जांच कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











