अशोक खरात संग वीडियो हुआ लीक, विवादों से घिरीं रुपाली चाकणकर, परेशान होकर उठाया ये बड़ा कदम
Rupali chakankar Resign: नासिक का ज्योतिष जिसे लोग अब ढोंगी बाबा के नाम से भी पुकार रहे हैं वह इन दिनों जमकर सोशल मीडिया और न्यूज हेडलाइन में छाया हुआ है। बता दें कि अशोक खरात के लगातार कोई ना कोई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर लोग तो चौंक गए हैं। अशोक खरात इन दिनों जेल में हैं, लेकिन उनके आज भी नए-नए वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

अशोक खरात के नए वीडियो मचा रहे बवाल...
बता दें कि उनसे मिलने के लिए तमाम नेता और जानी मानी सेलेब्स आती थीं। चूंकी वो कई हस्तियों का वह भविष्य देखते थे इसीलिए उनकी फीस भी काफी मोटी थी। खैर फीस के अलावा वह महिलाओं की भावनाओं के साथ खेल करते और उनके साथ दुष्कर्म किया करते थे। जब पुलिस ने अशोक खरात के ऑफिस पर छापा मारा तब उनके एक साथ 58 वीडियो लीक हुए थे। जिसमें से एक वीडियो अशोक खरात का रुपाली चाकणकर के साथ था।
NCP प्रेसीडेंट पद से दिया इस्तीफा
जैसे ही इस मामले में रुपाली चाकणकर का नाम आया राजनीति में तूफान थमने का नाम नहीं लिया। इन सभी का असर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर के करियर पर पड़ा। पहले उन्होंने महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, लेकिन जब विवाद थमने का नाम नहीं लिया तब उन्होंने NCP प्रेसीडेंट और डिप्टी चीफ मिनिस्टर के पद से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस फैसले को लेते हुए कहा कि मैं नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की महिला विंग स्टेट प्रेसिडेंट के पद से इस्कीफा देती हूं। इससे पहले उन्होंने खारत कांड पर भी अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका इन सभी से कोई डायरेक्ट या इनडायरेक्ट कनेक्शन नहीं है, लेकिन वायरल वीडियो को देख विपक्षी दल जमकर रुपाली पर निशाना साध रहा है और कह रहा है कि महिलाओं को न्याय दिलाने वाली महिला कैसे ऐसे ढोंगी बाबा के संपर्क में आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











