Ashok Kharat Controversy: 19 मिनट के वीडियो ने खोली बाबा की पोल! मर्दाना ताकत बढ़ाने के नाम पर बेचता था ये शहद
Ashok Kharat Viral Video: महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया Ashok Kharat Viral Video इस समय इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। 19 मिनट 34 सेकंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद तथाकथित बाबा के कई चौंकाने वाले राज खुलते नजर आ रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि वह लोगों को 'चमत्कारी तुर्की एल्विश हनी' के नाम पर महंगे दामों में उत्पाद बेचकर ठग रहा था।
Ashok Kharat Elvish Honey Scam: क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक खरात खुद को आध्यात्मिक गुरु बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। वह दावा करता था कि उसके पास तुर्की की गुफाओं से लाया गया खास शहद है। इस 'Elvish Honey' को वह यौन शक्ति बढ़ाने वाली चमत्कारी चीज बताता था। इसी बहाने लोगों से लाखों रुपये वसूले जाते थे।
Elvish Honey Price: कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
इस कथित यौनवर्धक शहद की कीमत ही इस मामले का सबसे बड़ा शॉक है। एक किलो शहद की कीमत 9 लाख रुपये तक बताई गई। कुछ मामलों में इसे 15 लाख रुपये तक बेचे जाने का भी आरोप है। यानी एक साधारण शहद को 'चमत्कारी इलाज' बताकर करोड़ों की ठगी का खेल चलाया जा रहा था।
Ashok Kharat Case Shocking Revelations: जांच में क्या-क्या सामने आया?
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर लोगों को डराकर कंट्रोल करना। महिलाओं के शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। महंगे एनर्जाइज्ड प्रोडक्ट्स को बेचकर ठगी करता था। कथित तौर पर करोड़ों की अवैध कमाई भी होती थी। यह मामला सिर्फ धोखाधड़ी ही नहीं, बल्कि अंधविश्वास और शोषण का बड़ा उदाहरण बन गया है।
Ashok Kharat Viral Video Truth: 19 मिनट के वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में कथित तौर पर कई ऐसे पहलू सामने आए हैं, जिनसे यह समझ आता है कि लोगों को कैसे बहकाया जाता था। चमत्कार के नाम पर कैसे भरोसा जीता जाता था और फिर उन्हें महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए मजबूर किया जाता था।
Elvish Honey Reality: असली शहद क्या होता है?
असल में Elvish Honey एक दुर्लभ शहद माना जाता है, जो तुर्की की गुफाओं में प्राकृतिक रूप से बनता है। यह बेहद लिमिटेड मात्रा में मिलता है। इसकी कीमत इंटरनेशनल बाजार में भी काफी ज्यादा होती है लेकिन अशोक खरात के खिलाफ इसके नाम पर गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठगने के आरोप लगे हैं।
वायरल वीडियो ने खोली अंधविश्वास की पोल
Ashok Kharat का यह मामला सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि समाज में फैले अंधविश्वास और ठगी के खतरनाक नेटवर्क को उजागर करता है। यह घटना यह भी दिखाती है कि बिना जांचे-परखे दावों पर भरोसा करना कितना नुकसानदायक हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











