'आसाराम बापू मेरे राम हैं..' प्रेमानंद जी महाराज ने क्यों कही इतनी बड़ी बात? एक वीडियो से भड़क सकते हैं लोग

Premanand Ji Maharaj on Asaram Bapu- वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज का प्रताप लगातार पूरे देश में फैल रहा है और लोग उनको लेकर कई तरह की बातें करते हैं। उनके चाहने वाले काफी है और अक्सर उनके वीडियोज भी सामने आते हैं।
इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें पहले प्रेमानंद जी महाराज को आसाराम बापू के बारे में बोलते हुए देखा गया है। सभी जानते हैं कि रेप जैसे गंभीर मामलों को लेकर आसाराम बापू ने जेल काटी है और फिलहाल वो अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।
प्रेमानंद जी महाराज का उनको लेकर क्या कहना है इस वीडियो में आप जान पाएंगे। दरअसल एक व्यक्ति आया था जिसने प्रेमानंद महाराज से पूछा, ''मैने आसाराम बापू से दीक्षा ली थी और भजन अच्छा चल रहा था, लेकिन उनके जेल जाने के बाद मेरी श्रद्धा पर आघात हो गया।''
प्रेमानंद महाराज ने आसाराम पर दिया जवाब
पूज्य श्री प्रेमानंद जी महाराज ने भक्त को जवाब हुए कहा, ''हां ये बाहरी बात है। बाहरी बात हम इसलिए कहते हैं क्योंकि भगवान का लीला चलता रहता है। आप उस बात पे मत जाओ कि वो जेल में हैं, जेल में तो ठाकुर भी पैदा हुआ था। आप अपने मार्ग पर ध्यान दें क्योंकि आश्रद्धा करने की कहीं भी कोई गुंजाइश नहीं है। आपको ये सोचना चाहिए की आसाराम मेरे राम हैं, मेरे ठाकुर हैं। वो चाहे बाहर का खेल खेलें या भीतर का, चाहे माया का खेल खेलें या ब्रह्म का, मेरे लिए वो मेरे भगवान हैं। इतना सोचकर आगे बढ़ो हम आपको हाथ पकड़कर आगे ले जाने के लिए तैयार हैं। दोष दृष्टि नहीं होनी चाहिए क्योंकि फिर हम आगे नहीं ले जा पाएंगे। ये शर्त है।'' प्रेमानंद जी महाराज का ये वीडियो काफी हैरान करने वाला है और लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोग बोले ऐसे बातें
भले ही वो जेल काटकर आए हैं लेकिन आज भी उनके शिष्य हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हमें गर्व है कि हम पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के शिष्य हैं।'' एक ने लिखा, ''सच्चे संतों की यही पहचान है।'' एक ने लिखा, ''संत श्री आशाराम बापू जी निर्दोष है, जिन जिन लोगो मे उन्हें फसाया उनका विनाश पक्का है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











