क्या सच में Asaduddin Owaisi ने की हनुमान आरती? वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच मची सनसनी!

Asaduddin Owaisi Hanuman Aarti video

Asaduddin Owaisi Hanuman Aarti: सोशल मीडिया पर इन दिनों AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ओवैसी हनुमान जी की आरती कर रहे हैं। उनके साथ एक पुजारी और कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं।

असदुद्दीन ओवैसी का वीडियो वायरल

लोग धड़ल्ले से इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और अगर आप भी ये वीडियो शेयर करने जा रहे हैं तो जरा ठहरिए। क्योंकि जांच में ये बात सामने आई है कि यह वीडियो बिल्कुल असली नहीं है, बल्कि AI तकनीक से बनाया गया डीपफेक वीडियो है।

वीडियो में क्या था संदिग्ध?

कुछ चीजें ऐसी हैं जो साफ बता देती हैं कि वीडियो फर्जी है जैसे कि कैमरा एंगल में अचानक बदलाव होना। एक ही जगह से शूट होने के बावजूद ओवैसी कभी बाईं ओर से, तो कभी सीधे सामने से आरती करते दिखते हैं। असली वीडियो में ऐसा नहीं होता। चेहरे के भाव बिल्कुल नहीं बदलते। ओवैसी और पुजारी- दोनों के चेहरे पूरी तरह स्टेबल नजर आते हैं। बस हाथों की हल्की मूवमेंट दिखाई देती है, जो AI वीडियो की खास पहचान है। मंदिर का नाम भी गलत लिखा है। वीडियो में 'Hanuman Mandir' की जगह 'Hanuman Meedar' लिखा दिखाई देता है, जो एक साफ गलती है।

वीडियो पर Gemini AI का लोगो लगा हुआ है। वीडियो के कोने में Google Gemini का लोगो दिखता है, इसका मतलब वीडियो AI से बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ओवैसी का यह वीडियो AI से बनाया गया डीपफेक है। इसे असली मानकर शेयर करने से बचें।

More from Filmibeat

Read more about: asaduddin owaisi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X