अरुणीता कंजीलाल को देखते हैं ठीक हुई पवनदीप की हालत? अस्पताल में गले लगाते ये तस्वीरें हुई वायरल!

Arunita Kanjilal Pawandeep Rajan Hospital Photos Fact Check: रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 12' के विनर पवनदीप राजन इन दिनों रोड एक्सीडेंट के बाद रीकवर पर कर रहे हैं और अस्तपाल में भर्ती हैं। पवनदीप राजन के हेल्थ अप्डेट्स के लिए उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके साथ ही तमाम दुआओं के साथ पवनदीप की हालत अब पहले से काफी ठीक है। अस्पताल से पवनदीप की कुछ दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई थी जिसके बाद सभी के होश फाख्ता हो गए थे वहीं अब पवनदीप राजन और अरुणिता कंजीलाल की कुछ दिल को सुकून देने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
पवनदीप से अस्पताल में मिलने पहुंची अरुणिता
पवनदीप राजन और अरुणिता कंजीलाल की जुगलबंदी और दोस्ती हमेशा से ही उनके फैंस के बीच उनके गानों की तरह ही लोकप्रिय रही है। ऐसे में परवदीव के एक्सीडेंट के बाद से हर कोई अरुणिता कंजीलाल के लिए काफी परेशान दिखाई दे रहा था। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों ने बवाल काट दिया है। दरअसल, पवनदीप और अरुणिता की अस्पताल में एक दूसरे के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अरुणिता कंजीलाल पवनदीप को संभालती दिखाई दे रही हैं साथ ही पवनदीप उन्हें देखकर बेहद खुश और सुकून में नजर आ रहे हैं।
खूब वायरल हो रही है पवनदीप अरुणिता की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को दोनों के फैंस का भरभरकर प्यार मिल रहे हैं। इसके साथ ही फैंस का कहना है कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ इन्ही तस्वीरों का इंतजार था। इसके साथ ही पवनदीप के लिए दुआओं का सिलसिला भी काफी तेजी से चल रहा है।
क्या है वायरल तस्वीरों की सच्चाई
हालांकि आपको बता दें कि अरुणिता कंजीलाल और पवनदीप की ये तस्वीरें असली और सच्ची नही हैं बल्कि एआई द्वारा निर्मित है। एआई से फैंस आज कल वो सब बना रहे हैं जिसकी वो कल्पना करते हैं और ये तस्वीरे कई बार देखने वालों की आखों को भी गच्छा दे देती हैं।
शादी से लेकर प्रेग्नेंसी की फेक तस्वीरें वायरल
इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पवनदीप और अरुणिता की तस्वीरें वायरल हुई हैं। बल्कि इससे पहले शादी से लेकर प्रेग्नेंसी और गोदभाई तक की फेक तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
शादी पर पवनदीप का रिएक्शन
एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी को लेकर बात करते हुए पवनदीप राजन ने कहा था, "अभी मेरा मन नहीं है शादी करने का। जब मन होगा, तो जरूर सोचूंगा किससे करनी है। अभी कम से कम 7 साल बाद शादी करूंगा। जैसे मेरी बहन की शादी हुई थी और सबको पता चला था, वैसे ही अगर मैं भी शादी करूंगा, तो सबको पता चलेगा।"
Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI द्वारा जनरेट किया गया है। फिल्मीबीट किसी भी तरह से AI को वीडियो/फोटो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications














