28 साल छोटी पत्नी बुलबुल ने नखरे नहीं झेल पा रहा 70 साल का क्रिकेटर! बर्थडे सेलिब्रेशन में ये क्या हुआ

Arun Lal Bulbul Saha Birthday Surprise

Arun Lal Bulbul Saha Birthday Surprise: पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल का जन्मदिन उनकी पत्नी बुलबुल खास तरीके से सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अरुण को नवंबर में होने वाली एक सरप्राइज जापान ट्रिप गिफ्ट की है। अरुण काफी समय से जापान जाने की इच्छा रखते थे, और बुलबुल को लगा कि यही उनके लिए सबसे बेहतरीन तोहफा होगा।

जब जिंदगी एक मुकाम पर आकर थोड़ा थम-सी जाती है, तब कोई खास इंसान उसमें दोबारा उजाला भर देता है। बंगाल टीम के पूर्व कोच अरुण लाल के लिए वो उजाला हैं उनकी पत्नी बुलबुल, जो हर कदम पर उनका साथ दे रही हैं। भारत के लिए 16 टेस्ट और 13 वनडे मैच खेल चुके अरुण लाल का जन्मदिन कल है। वह 1 अगस्त 2025 को 70 वर्ष के हो जाएंगे। 2 मई 2022 को 66 वर्षीय अरुण लाल ने अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा (Bulbul Saha) से शादी की थी। अब उनके जन्मदिन पर बुलबुल उन्हें क्या गिफ्ट दे रही हैं, यह भले ही एक सरप्राइज हो, लेकिन उन्होंने bangla.aajtak.in से फोन पर बातचीत में जन्मदिन की खास तैयारियों के बारे में बताया।

मेनू में क्या-क्या रहेगा?

बुलबुल बताती हैं कि अरुण का असली जन्मदिन 31 जुलाई को है, लेकिन दस्तावेज़ों में यह तारीख 1 अगस्त दर्ज है। इसलिए हर साल यह खास दिन उनके दिलों में दो बार दस्तक देता है एक बार निजी रूप से और दूसरी बार सबके सामने।

इस बार का जन्मदिन और भी खास है। तीन साल पहले जब अरुण लाल ने बुलबुल का हाथ थामा था, तब शायद ही किसी ने सोचा था कि उनका रिश्ता इतना खूबसूरत और जीवंत साबित होगा। आज दोनों हर पल को साथ में जी रहे हैं।जन्मदिन की पार्टी भी उतनी ही खास होने वाली है। करीब 50 करीबी लोगों को इसमें बुलाया गया है। बुलबुल ने बताया, "शुक्रवार को एक कैटरिंग कंपनी को आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। कुछ खास दोस्तों को न्योता भेजा गया है। हमारे करीबी दोस्त और वकील परितोष सिन्हा के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद भी शामिल होंगे। यह खास दिन हम अपने नजदीकी दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे।"

सैर पर अरुण लाल और बुलबुल साहा

बुलबुल ने मेनू तैयार करते समय अरुण की पसंद का खास ध्यान रखा है। वह बताती हैं, "मेनू में रोस्ट चिकन, पाइनएप्पल मटन, फिश फ्राई, ऑग्रेटिन, कॉटेज चीज़ के साथ कुछ वेजिटेरियन डिशेज भी शामिल होंगी। इसके अलावा अरुण लाल की पसंदीदा चिंगड़ी (झींगा) मछली भी जरूर रहेगी।"

लेकिन इस मौसम में मेनू से हिलसा गायब क्यों?

बुलबुल बताती हैं, "अरुण हिलसा मछली नहीं खा पाते। भले ही मैं उसके सारे कांटे निकाल दूं, फिर भी उन्हें दिक्कत होती है। इसलिए, चाहे ये हिलसा खाने का मौसम ही क्यों न हो, मैंने इसे मेनू से हटा दिया है।"

गुरुवार को भी कई तरह की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन सब कुछ घरेलू माहौल में हो रहा है। बुलबुल ने खुद अपने हाथों से खाना बनाया है। उन्होंने बताया, "मैंने सारा खाना खुद तैयार किया है। हालांकि लंच और डिनर का मेनू बिल्कुल अलग है।"अरुण लाल की पत्नी बुलबुल साहा को कुकिंग का बहुत शौक है। साल 2019 में उन्होंने एक कुकिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था।

घूमने का प्लान कहां का है?

इस खास मौके पर बुलबुल ने अरुण के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार किया है। अरुण काफी समय से जापान घूमने का सपना देख रहे थे, लेकिन व्यस्तता और जिम्मेदारियों की वजह से वह सपना कभी पूरा नहीं हो पाया। अब बुलबुल ने तय किया है कि वह अरुण का वह अधूरा सपना पूरा करेंगी। नवंबर में दोनों जापान की खूबसूरत वादियों में वक्त बिताने के लिए तैयार हैं।बुलबुल बताती हैं, "अरुण के जन्मदिन पर मैंने उन्हें सरप्राइज के तौर पर जापान ट्रिप गिफ्ट की है। वह लंबे समय से जापान जाने की बात कर रहे थे, लेकिन कभी जा नहीं पाए। मुझे लगा कि यह उनके लिए सबसे बेहतरीन तोहफा होगा।"

अरुण लाल संग बुलबुल

जापान ट्रिप से पहले, रक्षाबंधन के मौके पर वे टाकी की शांत और सुकून भरी एक दिन की यात्रा पर जाएंगे। इसके अलावा भविष्य में लातविया, लिथुआनिया, एस्टोनिया और हेलसिंकी जैसे देशों की यात्रा की भी दोनों प्लानिंग कर रहे हैं। ये जोड़ा जिंदगी को खुलकर जीने में यकीन रखता है और हर लम्हे को पूरी तरह जीना जानता है। भारत के लिए ओपनिंग करने वाले अरुण लाल की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी रीना से उनका तलाक हो चुका है। रीना की तबीयत लंबे समय से खराब रहती थी, और अरुण ने यह दूसरी शादी उनकी सहमति से ही की थी।

Read more about: arun lal bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X