..................... Arshdeep Singh again spotted with girlfriend Simran kaur who is arshdee singh girlfriend Simran kaur - Hindi Filmibeat

फिर अर्शदीप सिंह की बाहों में बाहे डाले निकली ये हसीना, लोग बोले- भाई थोड़ी प्रैक्टिस भी करले

Arshdeep Singh With Girlfriend Simran: क्रिकेटर अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाए हुए हैं। अब एक बार फिर से वो अपनी गर्लफ्रेंड सिमरन के साथ धर्मशाला में स्पॉट हुए हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Arshdeep Singh With Girlfriend Simran

गर्लफ्रेंड के साथ घूमते अर्शदीप सिंह

अर्शदीप और सिमरन के इस वीडियो की बात करें तो वो इस दौरान वॉक करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही बेहद कैजुअल लुक में हैं। हालांकि सड़क पर खड़ा एक शख्स उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। ये देखकर जहां अर्शदीप की गर्लफ्रेंड थोड़ी असहज हो जाती है तो वहीं अर्शदीप इस शख्स से वीडियो बनाने के लिए मना करते दिखाई दे रहे हैं।

ट्रोल हो रहे हैं अर्शदीप सिंह

इससे पहले हाल ही में पंजाब किंग्स के पेसर अर्शदीप सिंह को धर्मशाला में टीम के साथ देर रात डिनर करते हुए उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ स्‍पॉट किया गया। साथ ही एयरपोर्ट पर भी दोनों साथ ही दिखाई देते हैं। ऐसे में नेटिजंस अर्शदीप को ट्रोल करते हुए कह रहे है भाई थोड़ी प्रैक्टिस भी कर लिया कर। इससे पहले अर्शदीप को उनका बैग उठाते भी देखा गया था। अब इस वीडियो ने अर्शदीप और समरीन के बीच डेटिंग की अफवाहों को फिर से हवा दे दी है।

कौन हैं अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड सिमरन कौर

फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर समरीन कौर हैं कौन? समरीन पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, लेकिन उनका जन्म और परवरिश जम्मू-कश्मीर में हुई। उन्होंने कपिल देव की बायोपिक '83' में भी काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू (बल्लू) की मंगेतर का किरदार निभाया था।

फैशन ब्यूटी की दुनिया में सिमरन

समरीन कौर ने फैशन इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। रैम्प वॉक से टीवी एड्स तक का सफर तय किया और 2018 में फेमिना मिस इंडिया के लिए ऑडिशन देने के बाद जम्मू-कश्मीर में स्टेट फाइनलिस्ट बनीं। उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में की महशूर कलाकारों के साथ काम किया है। गुरु रंधावा और बादशाह जैसे नामी कलाकारों के साथ काम किया।

12 के बाद ही शुरू की एक्टिंग

टाइम्स नाउ के अनुसार समरीन ने सिमबोइसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की थी। बताया जाता है कि उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने तक पहला एक्टिंग ऑफर स्वीकार नहीं किया था। यारा तेरे वरगा और बावला जैसे बहुचर्चित गानों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म सरदार जी 2 में काम किया, जिसके बाद '83' के जारी बॉलीवुड में एंट्री मारी।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X