..................... Army Officer Love Story: Armed forced officer proposed girlfried in unique style, Trending Love story - Hindi Filmibeat

सेना के अधिकारी ने सबसे सामने किया लवर को प्रपोज, जमीन पर लेटकर किया ये काम, देखकर हैरान रह गई टीम

Army Officer Love Story: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी आईएएस आईपीएस की लव स्टोरी आपको काफी प्रभावित कर देती हैं तो कभी किसी स्टार की लव स्टोरी, लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी प्रेम कहानी जो यकीनन आपका दिल जीत लेगी। जी हां, हाल में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सशस्त्र बल अधिकारी (Armed Force Officer) किस तरह से अपने प्यार को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।

Army Officer Love Story

अफसर ने क्रश को अनोखे अंदाज में किया प्रपोज

इंटरनेट पर सेना के अधिकारी का ये अनोखा वेडिंग प्रपोजल वीडियो छा गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अफसर पूरे स्क्वॉर्ड के सामने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करते हैं। वह पहले तो अपनी प्रेमिका के चारों ओर पुशअप्स करते नजर आते हैं। उसके बाद वह जेब में से अंगूठी निकालकर अपनी लवर को शादी के लिए प्रपोज करते हैं। इतना अनोखा वेडिंग प्रपोजल देख लड़की भी खुश हो जाती है और बिना देर किए वह भी हाथ आगे बढ़ा देती है। शरमाते-शरमाते ही सही, लेकिन लड़की भी अफसर को हां कह देती है।

वीडियो देख कमेंट्स की आई बाढ़

दोनों की इस खूबसूरत वीडियो देख लोगों ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ कितना रोमांटिक मोमेंट है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नजर ना लगे दोनों को। तो वहीं दूसरे यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा- आपने रिस्पेक्ट खो दी। आप इसे सिविल ड्रेस पहनकर भी कर सकते थे। तो वहीं चौथे यूजर ने पूछा- क्या महिला एक बच्चे की मां है ? इस वीडियो पर लोगों के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग अफसर की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X