..................... Armaan Malik divorcing payal malik and chooses krtika malik fact check after high court order - Hindi Filmibeat

अरमान मलिक को हाई कोर्ट का सख्त आदेश- एक पत्नी को तुरंत दें तलाक, जाने किसे मिला पति और किसे एलीमनी

Armaan Malik Payal Malik Kritika Malik Divorce: यूट्यूबर अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिक मलिक की फैमिली एक बार फिर से चर्चाओं का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर फैल रही जानकारी में दावा किया जा रहा है कि हाई कोर्ट ने अरमान मलिक को आदेश दिया है कि उन्हें दोनों में एक पत्नी को साथ रहने के लिए चुनना होगा और एक पत्नी से अलग होना होगा।

Armaan Malik Payal Malik Kritika Malik Divorce

पायल कृतिका में से किसे तलाक दे रहे हैं अरमान मलिक

सोशल मीडिया पर जारी दावों और चर्चाओं के अनुसार बताया जा रहा है कि अरमान मलिक अपनी पहली पत्नी पायल से अलग होने का प्लान बना रहे हैं और दूसरी पत्नी कृतिका के साथ रहने का फैसला ले रहे हैं। इतना ही नहीं दावा ये भी किया दा रहा है कि कृतिका मलिक फिर से प्रेग्नेंट हैं।

तलाक की खबरों पर अरमान मलिक फैमिली का रिएक्शन

हालांकि दोनों ही खबरें अनकंफर्म सूत्रों से आ रही थीं और अरमान मलिक के परिवार के किसी भी सदस्य ने किसी भी रिपोर्ट पर कोई ऑफिशियल क्लियरिफिकेशन नहीं दिया है और सोशल मीडिया पर तीनों बतौर परिवार पहले की तरह की वीडियो शेयर कर रहे हैं। ऐसे में इन दावों का फैक्ट चेक किया गया और सच्चाई सामने आ चुकी है।

पायरल कृतिका अरमान के तलाक पर कोर्ट के आदेश का फैक्ट चेक

हकीकत ये है कि हाई कोर्ट ने कभी कोई ऐसे आदेश नहीं दिया है जिसमें आरमान मलिक को जबरन एक ही पत्नी के साथ रहने का चुनाव करना पड़े और किसी एक पत्नी को तलाक फाइल करने का। कोर्ट कभी भी अपनी ओर से तलाक का आदेश नहीं दे सकता है जब कि किसी भी लीगल पार्टनर की ओर से शादी खत्म करने के लिए कोर्ट में याचिका ना दायर की जाए।

क्या है असली कोर्ट केस

यह अफवाह अगस्त 2025 में सामने आए एक वास्तविक कानूनी मामले से शुरू हुई थी, जिसमें यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी पत्नियों पायल मलिक और कृतिका को पटियाला जिला अदालत द्वारा समन भेजा गया था। यह याचिका एक वकील द्वारा दायर की गई थी, जिसमें अरमान पर हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। इस अधिनियम के अनुसार बहुविवाह/द्विविवाह प्रतिबंधित है और एक समय में केवल एक ही कानूनी जीवनसाथी की अनुमति होती है।

कई क्लिकबेट यूट्यूब वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स में यह दावा किया गया कि तलाक हो चुका है या अदालत ने तलाक का आदेश दे दिया है, लेकिन परिवार अब भी साथ रह रहा है और कपल की ओर से किसी कानूनी अलगाव की पुष्टि नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X