सचिन तेंदुलकर की बहू पर भारी पड़ी बेटी सारा, भाभी ने पहना चमकीला लहंगा तो चटक रंगों से दी हसीना ने मात
Arjun Tendulkar mehendi ceremony: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar की मेहंदी सेरेमनी किसी फैशन शो से कम नहीं रही। इस खास मौके पर पूरा तेंदुलकर परिवार पारंपरिक और ट्रेंडी आउटफिट्स में नजर आया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। मेहंदी की रस्म जहां आमतौर पर सादगी से जुड़ी होती है, वहीं इस बार यह समारोह स्टाइल और एलिगेंस का परफेक्ट मेल बन गया।

अर्जुन का ट्रेडिशनल लेकिन मॉडर्न लुक
अर्जुन तेंदुलकर ने हल्दी फंक्शन में हल्के पीले और गोल्डन रंग का ट्रेडिशनल कुर्ता चुना। सिंपल लेकिन क्लासी लुक में अर्जुन बेहद हैंडसम लग रहे थे। मिनिमल एक्सेसरीज और नेचुरल स्टाइल ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया।
सचिन और अंजलि का सॉफ्ट एथनिक स्टाइल
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इस मौके पर एमेरल्ड ग्रीन रंग का कुर्ता-पायजामा पहना, इसके ऊपर उन्होंने वेस्टकोट पहना हुआ था। जिसमें उनका लुक काफी कंफर्टेबल और जिम्मेदारी भरा नजर आया। वहीं उनकी पत्नी Anjali Tendulkar ने नेवी ब्लू रंग का खूबसूरत एथनिक आउटफिट चुना उन्होंन भारी कढ़ाई वाला कुर्ता और शरारा पहना हुआ था। अंजलि तेंदुलकर अपने इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
सारा तेंदुलकर ने बटोरी लाइमलाइट
अर्जुन की बहन सारा ने इस खास मौके पर एक बेहद खूबसूरत और चटक रंगों वाला मल्टीकलर लहंगा पहना। उनके ब्लाउज पर बारीक और शानदार कारीगरी की गई थी, जो पूरे लुक को रॉयल टच दे रही थी। भारी और घेरदार लहंगे की स्कर्ट उस सजे-धजे ब्लाउज के साथ पूरी तरह मैच कर रही थी। दुपट्टे ने उनके इस लुक को और भी निखार दिया और पूरे पहनावे को बेहतरीन तरीके से कंप्लीट किया। एक्सेसरीज के तौर पर सारा ने स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, चूड़ियां और एक खूबसूरत मांग टीका पहना, जो उनके लुक का मुख्य आकर्षण बना। उन्होंने अपने बालों को सलीके से गूंथी हुई चोटी में स्टाइल किया, जिससे उनका पारंपरिक अंदाज और भी निखरकर सामने आया।
तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू ने क्या पहना
अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक ने भारी कढ़ाई वाले सिल्वर लहंगा सेट में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके लहंगे पर सीक्विन, जरी और मिरर-स्टाइल एम्ब्रॉयडरी की बेहद बारीक कारीगरी की गई थी, जो रोशनी पड़ते ही खूबसूरती से चमक उठती थी।
क्रॉप्ड ब्लाउज पर नाजुक बीडवर्क किया गया था, जिसने ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच जोड़ दिया। वहीं घेरदार और फुलावदार स्कर्ट ने पूरे आउटफिट को फेस्टिव वाला और शाही अंदाज दिया, जिससे उनका लुक और भी अट्रैक्टिव बन गया।
कुल मिलाकर जहां सानिया ने अपने हल्दी लुक को एलीगेंट रखा वहीं, चटक रंगों नें सारा भीड़ से अलग नजर आने का मौका दिया।


Click it and Unblock the Notifications











