Unseen Pics: बहू का स्वागत करने को तैयार सचिन-अंजलि तेंदुलकर, देखें अर्जुन की सगाई की अनसीन तस्वीरें

Arjun Tendulkar Fiancee Saaniya Chandhok

Arjun Tendulkar Fiancee Saaniya Chandhok Unseen Pics: अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक की 6 अनदेखी तस्वीरें: देखें वो फोटो, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। सानिया, अर्जुन के साथ-साथ सारा तेंदुलकर की भी करीबी दोस्त हैं।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अर्जुन तेंदुलकर के साथ सानिया चंडोक बैठी हैं और दोनों कुत्तों के साथ खेल रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें, सानिया मुंबई में एक लग्जरी पेट सैलून की मालिक हैं।तस्वीर में आप सानिया चंडोक और सारा तेंदुलकर को देख सकते हैं। गौरतलब है कि अर्जुन के साथ-साथ सानिया, सारा की भी अच्छी दोस्त हैं और दोनों कई वेकेशन पर साथ जा चुकी हैं।

अर्जुन तेंदुलकर IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। सारा तेंदुलकर को अक्सर स्टेडियम में MI टीम और अपने भाई को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। वहीं, सानिया भी मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर उनके साथ नजर आ चुकी हैं, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

सानिया चंडोक, रवि घई की पोती हैं। रवि घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड 'ब्रुकलिन क्रीमरी' के मालिक हैं।

सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक किया है। अर्जुन तेंदुलकर अगले महीने 26 वर्ष के हो जाएंगे। हालांकि सानिया की सही उम्र का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि वह करीब 24 से 25 वर्ष की हो सकती हैं।

सारा तेंदुलकर और सानिया की दोस्ती काफी गहरी है, और अब जल्द ही उनके बीच भाभी-ननद का रिश्ता भी बनने वाला है। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने 12 अगस्त 2025 को सगाई की, जिसमें परिवार के करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ कुछ दोस्त भी शामिल हुए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X