..................... archita phukan not alone anjali kara to arkhi these Indian Women Have Also Made a Name in the Adult Film Industry - Hindi Filmibeat

अर्चिता फुकन तो सिर्फ ट्रेलर है... P*rn फिल्म इंडस्ट्री की मंजी हुई हीरोइनें है ये भारतीय हसीनाएं

Indian P orn Actress

Indian P*orn Actress: असम की अर्चिता फुकन के एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद देशभर में हलचल मच गई है। जिसे भी इस बारे में पता चल रहा है, वह उन्हें गूगल और सोशल मीडिया पर तेजी से सर्च कर रहा है। अर्चिता ने शुरुआत इंस्टाग्राम रील्स बनाकर एक इन्फ्लुएंसर बनने के सपने के साथ की थी। हालांकि, उस दौरान उन पर रील्स के ज़रिए अश्लीलता फैलाने के आरोप भी लगे। मगर अब अर्चिता जिस इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं, उसके सामने 'अश्लीलता' शब्द भी छोटा लगने लगा है।

लेकिन क्या अर्चिता फुकन अकेली हैं जिन्होंने भारत से निकलकर विदेशी एडल्ट मूवी इंडस्ट्री में काम किया है? नहीं-अर्चिता के अलावा भी कई भारतीय स्टार्स हैं जिन्होंने इस ग्लोबल इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ही एडल्ट फिल्म स्टार्स के बारे में जो भारत से ताल्लुक रखती हैं और दुनियाभर में चर्चा में रही हैं। पोर्न इंडस्ट्री ये हीरोइनों खूब मोटी कमाई करती हैं।

सनी लियोनी

भारत या भारतीय मूल की जितनी भी एडल्ट फिल्म स्टार्स रही हैं, उनमें सबसे ज़्यादा चर्चा और लोकप्रियता सनी लियोनी को मिली। सनी ने आर्थिक परेशानियों के चलते इस इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला किया था। हालांकि, आज उनकी पहचान एक सफल बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में ज्यादा है। भारत में भी उन्हें खूब प्यार और स्वीकार्यता मिली है।भारत की राजधानी नई दिल्ली में जन्मीं प्रिया अंजली राय को एक अमेरिकी दंपति ने गोद लिया था। वह सिर्फ 2 साल की थीं जब उन्हें अमेरिका ले जाया गया। प्रिया ने 2007 में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और करीब छह साल बाद, 2013 में इस इंडस्ट्री से रिटायर हो गईं।

अजंली कारा

अंजली कारा का जन्म भी नई दिल्ली में हुआ था, लेकिन अब वह इंग्लैंड में रह रही हैं। एडल्ट इंडस्ट्री में शामिल होने के कुछ ही समय बाद वह सबसे हॉट परफॉर्मर्स में गिनी जाने लगीं। 2007 तक उन्होंने परफॉर्मर के तौर पर काम किया, इसके बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में निर्देशक के रूप में अपनी नई भूमिका निभानी शुरू कर दी।

ली जे

ली जे के बारे में माना जाता है कि वह भारतीय मूल की हैं और उनका असली नाम लिया जोशी है। उन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था और जल्द ही उन्होंने काफी लोकप्रियता भी हासिल कर ली।

जेडी जेवेल

जेडी जेवेल को लेकर कहा जाता है कि उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था, जहां उन्होंने लगभग 8 साल तक जीवन बिताया। इसके बाद वह इंग्लैंड चली गईं और 21 साल की उम्र में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ीं। ऐसा भी माना जाता है कि वह भारत की उन पहली महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने देश में शुरुआती एडल्ट वेबसाइट्स की शुरुआत की थी।

डेस्टिनी डेविले

डेस्टिनी डेविले ने एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही अपना नाम शबिना से बदलकर डेस्टिनी रख लिया था। इंग्लैंड जाकर उन्होंने इस फील्ड में काम शुरू किया और आज उन्हें भारत की सबसे सफल एडल्ट स्टार्स में से एक माना जाता है।

राखी

राखी ने 23 साल की उम्र में एडल्ट फिल्मों में काम करना शुरू किया था। भारतीय मूल की जो पोर्न स्टार्स विदेशों में काम कर चुकी हैं, उनमें उन्हें बेहद सफल और चर्चित माना जाता है।

साराह नाइट

साराह नाइट को भारतीय मूल की सबसे सफल एडल्ट स्टार्स में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उनका असली नाम सईदा वोराजी है और उनका जन्म इंग्लैंड में हुआ था। उन्होंने लोकप्रिय सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में एक वेश्या का किरदार भी निभाया था।

एरियाना मिस्ट्री

एरियाना मिस्ट्री भारतीय मूल की एक ब्रिटिश एडल्ट फिल्म स्टार हैं। माना जाता है कि उन्हें इस इंडस्ट्री में लाने का श्रेय भारतीय मूल की ही पोर्न स्टार अंजली कारा को जाता है।

गया पटल

गया पटल का जन्म भारत में हुआ था और अब वह कनाडा में निवास करती हैं। उनका असली नाम शेरम गायत्री पंचम है। उन्होंने 2007 में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, नदिया नाइस भारतीय मूल की एक अमेरिकी एडल्ट फिल्म स्टार हैं और उन्हें भारत की पहली एडल्ट स्टार के रूप में जाना जाता है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X