Archita Phukan नहीं है कोई पोर्न स्टार, एक्स बॉयफ्रेंड के बदले ने मासूम सी लड़की को किया दुनियाभर में बदनाम

Archita Phukan Controversy: पिछले काफी दिनों से एक लड़की का नाम वायरल हो रहा था और वो है अर्चिता फुकन। इस महिला को लेकर कई-कई तरह के दावे किए गए और अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। जी हां, अब इस मामले में एक गिरफ्तारी हुई है।
असम के डिब्रूगढ़ में शनिवार शाम को एक व्यक्ति को अर्चिता फुकन की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने और फर्जी प्रोफाइल बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार शख्स का नाम प्रतीम बोरा है, जो तिनसुकिया का रहने वाला है और अर्चिता फुकन के साथ रिलेशनशिप में रह चुका है।
अधिकारियों का कहना है कि प्रतीम ने अर्चिता को बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने के इरादे से यह फर्जी अकाउंट बनाया और उसमें आपत्तिजनक तस्वीरें डालीं।
केंड्रा लस्ट के साथ एडिट की गई तस्वीरें हुईं वायरल
'बेबीडॉल आर्ची' के नाम से मशहूर अर्चिता फुकन ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हुईं, उनमें से एक को अमेरिकन एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ जोड़कर एडिट किया गया था। इन फर्जी तस्वीरों के वायरल होते ही उन्हें उनके दोस्त और जानने वाले लोग भेजने लगे, जिससे अर्चिता को काफी शर्मिंदगी और मानसिक तनाव झेलना पड़ा।
ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस
फुकन के भाई ने जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो जांच शुरू हुई। पुलिस ने आरोपी को तिनसुकिया के एक किराए के अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया। एक साइबर क्राइम अफसर ने बताया- 'हमने उसका आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से लोकेशन ट्रेस की। आरोपी के पास से उसका मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।'
आरोपी ने क्यों किया ये काम
पुलिस पूछताछ में प्रतीम बोरा ने कबूल किया कि उसने अर्चिता के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स से तस्वीरें लीं और उन्हें एडिट किया। उसने माना कि अपने और अर्चिता के रिश्ते के खत्म हो जाने के बाद वो गुस्से में था और इसी वजह से उसने फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही, आईटी एक्ट की साइबर अपराध, मानहानि, पहचान की चोरी, अश्लीलता और निजता के उल्लंघन से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि बोरा फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications