Fact Check: विराट-अनुष्का ने बच्चों का चेहरा दिखाते हुए शेयर की फैमिली फोटो? जाने तस्वीरों की सच्चाई

Virat Anushka Family Photos

Virat Anushka Family Photos Fact Check: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दे कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हालांकि सालों से उनको फिल्म इंडस्ट्री से दूर देखा जाता है और अभी के वक्त में वह सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार पर ध्यान दे रही है। उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ में शादी की।

विराट अनुष्का के दो बच्चे

अनुष्का शर्मा ने जब से क्रिकेटर विराट कोहली के साथ में शादी की है तभी से फिल्म इंडस्ट्री में काम करना कम कर दिया था। लेकिन अब तो वह फिल्मों से पूरी तरीके से गायब ही हो चुकी है। अनुष्का शर्मा दो बच्चों की मां बन चुकी है। उन्होंने सबसे पहले बेटी वामिका को जन्म दिया और कुछ वक्त पहले बेटे अकाय को भी जन्म दिया था।

विराट अनुष्का की फैमिली फोटोज वायरल

लेकिन आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका की तो तस्वीर फैंस को दिखा दी थी लेकिन अभी तक उन्होंने बेटे अकाय का चेहरा रिवील नहीं किया। हालांकि इसी बीच अनुष्का शर्मा की फैमिली फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह विराट कोहली और अपने दोनों बच्चों के साथ में नजर आ रही है।

बच्चों के साथ खेलते विराट अनुष्का

इतना ही नहीं हैरानी की बात तो यह है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ में दोनों बच्चों के चेहरे भी रिवील हो चुके हैं। आज हम आपको इन्हीं तस्वीरों के सच के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि यह अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों के पीछे का सच क्या है।

क्या है वायरल तस्वीरों की सच्चाई

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की यह तस्वीर पूरी तरीके से फेक है। इनको AI द्वारा जनरेट किया गया है। यहां तक की इस तस्वीर में नजर आ रही बच्ची भी और वामिका नहीं है। इसीलिए इस तस्वीर में किसी भी तरीके की कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि इस तस्वीर को देखने के बाद में फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI द्वारा जनरेट किया गया है। फिल्मीबीट किसी भी तरह से AI को वीडियो/फोटो का प्रोत्साहन नहीं करता है।

More from Filmibeat

Read more about: anushka sharma virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X