..................... Anushka Sharma Virat Kohli latest romantic photos fact check know the truth behind virat Anushka AI fake photos - Hindi Filmibeat

भगवान और अनुष्का.. संन्यास के बाद पूरा समय इन दो को दे रहे है विराट? जानिए क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई

Virat Kohli Anushka Sharma

Virat Kohli Anushka Sharma Fact Check: क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले दिनों टेस्ट से रिटायरमेंट के ऐलान के बाद सीधे वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वहीं अब एक बार फिर से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

विराट कोहली अनुष्का शर्मा की अनसीन तस्वीरें

विराट अनुष्का की इन तस्वीरों की बात करें तो इनमें ये पावर कपल पूरी तरह से एक दूसरे में खोया दिखाई दे रहा है। विराट और अनुष्का दोनों की बेहद खूबसूरत साउथ ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें देखने के बाद लगता है कि जैसे उन्होंने अपने घर पर कोई पूजा कराई है या फिर किसी साउथ के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

क्या है विराट अनुष्का की इन तस्वीरों की सच्चाई

हालांकि आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें असली नहीं बल्कि फेक हैं। जी हां, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद ही कम एक्सपोज करना पसंद करते हैं। वहीं उनकी इन तस्वीरों की बात करें तो ये उनके फैंस की कारामात हैं। विराट अनुष्का के चाहने वालों ने कपल की ये सुपर प्यारी तस्वीरें एआई के माध्यम से बनाकर तैयार की हैं।

प्रेमानंद महाराज से विराट अनुष्का का सवाल

बता दें कि हाल ही में भजन मार्ग यूट्यूब चैनल पर प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से अपने सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। हालांकि अनुष्का ने क्या सवाल किया यह तो एडिट कर दिया गया है, लेकिन प्रेमानंद महाराज जी विराट कोहली से पूछते हैं कि अब तो खुश हो। महाराज जी के इस सवाल के बाद विराट कोहली हंसने लगते हैं। इसके बाद प्रेमानंद महाराज जी दोनों के प्रश्न का जवाब देते हुए कहते हैं कि अंदर की चिंता को शांत करो और एक दम सामाजिक हो जाओ। पैसों के पीछे मत भागो और बस राधा रानी के नाम जप करो। इसके बाद अनुष्का पूछती हैं कि क्या नाम जप करने से हो जाएगा ? जिसपर प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि हां, जरूर होगा।

विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा का पोस्ट

इसके साथ ही विराट कोहली के संन्यास के ऐलान के बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर स्पेशल नोट लिखा था। अनुष्का शर्मा ने लिखा, "वे रिकॉर्ड और माइलस्टोन के बारे में बात करेंगे। लेकिन मुझे वो आंसू याद आएंगे जो संघर्ष के दिनों में किसी ने नहीं देखे। आपने खेल के इस प्रारूप को अटूट प्यार दिया है। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया है, हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े समझदार और विनम्र होकर लौटे।"

अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, "मैंने हमेशा कल्पना की थी कि आप सफेद ड्रेस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किसी अलग तरह से संन्यास ले लेंगे, लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की बात सुनी है। इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं माय लव, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है।"

Take a Poll

भक्तिमार्ग पर विराट अनुष्का

आपको बता दें कि अनुष्का और विराट लंबे समय से भक्ति मार्ग पर चलने लगे हैं। अकसर दोनों को किसी पार्टी या इवेंट्स में नहीं बल्कि मंदिरों में और आश्रमों में देखा जाता है। वहीं आश्रम की बात करें तो आज विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में सुबह 6 बजे आ गए थे फिर दोनों 9:30 बजे के बाद ही आश्रम से निकले। बता दें कि इस बार अनुष्का और विराट अकेले ही बाबा के दर्शन करने आए थे। इस बार दोनों प्राइवेसी की वजह से अपने बच्चों को लेकर नहीं आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X