'देश के गद्दारों को, गोली मारो..' ये जुमला कहने वाले अनुराग ठाकुर ने शाहिद अफरीदी के साथ देखा मैच, भड़के लोग

Anurag Thakur with Shahid Afridi- 'देश के गद्दारों को, गोली मारों सालों को..' कुछ समय पहले ये जुमला आपने जरूर सुना होगा। ये कथन है भारतीय जनता पार्टी के मशहूर नेता अनुराग ठाकुर का।
इस जुमले के सामने आने के बाद लोगों ने इसका समर्थन भी किया था और देश से गद्दारी करने वालों के लिए इसी सजा को लेकर बात हो रही थी। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया जिसने कई सवाल खड़े किए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान होने वाले हैं कि क्या अनुराग ठाकुर सिर्फ जुमलाबाजी करते हैं या फिर जमीन पर इसका प्रैक्टिकल भी करते हैं।
तो जवाब मिल चुका है क्योंकि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनुराग ठाकुर और जय शाह को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ बैठे देखा जा सकता है।
शाहिद अफरीदी ने मनाया था जश्न...
कौन शाहिद अफरीदी? वही शाहिद अफरीदी जिसने इंडिया पाकिस्तानी की जंग को पाकिस्तान की जीत बताते हुए जुलूस निकाला था। वही शाहिद अफरीदी जिसने पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का समर्थन किया था। वही शाहिद अफरीदी जिसने इंडिया और आर्म्ड फोर्सेस को लेकर उल्टी सीधी बातें की थीं। कट्टर विचार रखने वाले शाहिद अफरीदी के साथ खुद को देश का सच्चा नागरिक बताने वाले अनुराग ठाकुर स्पेश शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सवाल तो उठने ही थे। अनुराग ठाकुर को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और लोग गुस्साए हुए हैं। कोई उनको नाटकबाज कह रहा है तो किसी का कहना है कि ये लोग सिर्फ पब्लिक पागल बनाते हैं।
पाकिस्तानी की करारी हार
सबसे पहले तो देश की जनता ये चाहती थी कि इंडिया और पाकिस्तान का मैच ही ना हो। लेकिन हुआ है उसमें इंडियन टीम ने बवाल काट दिया। पूरे स्वैग के साथ एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। फिलहाल आप देखिए अनुराग ठाकुर का ये वीडियो..
देश के गद्दारों को गोली मारने की सलाह देने वाले बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के साथ स्टेडियम में मैच का मजा उठाते हुए.#anuragthakur #shahidafridi #jayshah pic.twitter.com/90t83PeHO4
— News Express (@newsexpresslive) February 27, 2025


Click it and Unblock the Notifications