अंबानी के घर नौकरी पाना है तो जान लें ये सीक्रेट! एंटीलिया में कितनी मिलती है सैलरी और कौन सी डिग्री है जरूरी?
How to get job in Antilia: मुंबई में स्थित अंबानी परिवार का घर एंटीलिया देश के सबसे महंगे और लग्जरी घरों में गिना जाता है। यह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि एक बड़ी व्यवस्था की तरह काम करता है। इतने बड़े घर को संभालने के लिए सैकड़ों कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है।

कई लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर एंटीलिया में नौकरी कैसे मिलती है और वहां काम करने वालों को कितनी सैलरी मिलती है।
कितने लोग करते हैं काम?
बताया जाता है कि एंटीलिया में करीब 600 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। इनमें शेफ, हाउसकीपिंग स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, टेक्निकल स्टाफ और पर्सनल असिस्टेंट जैसे लोग शामिल हैं। हर शख्स की जिम्मेदारी तय होती है और सभी मिलकर घर को सुचारू रूप से चलाते हैं।
नौकरी के लिए हायरिंग कैसी होती है?
एंटीलिया में नौकरी पाना आसान नहीं है। यहां एंप्लॉई को चुनने का प्रोसेस एक तय प्रक्रिया के तहत होता है। सबसे पहले एप्लीकेंट की योग्यता देखी जाती है। कुछ पोस्ट के लिए रिटेन एग्जाम भी लिया जाता है। इसके बाद इंटरव्यू और बैकग्राउंड चेक किया जाता है। शेफ जैसे पदों के लिए होटल मैनेजमेंट या कुकिंग की डिग्री जरूरी हो सकती है। यानि यहां सिर्फ एक्सपीरिएंस और लायक लोगों को ही मौका मिलता है।
कितनी मिलती है सैलरी?
एंटीलिया में काम करने वाले कर्मचारियों को अच्छी सैलरी दी जाती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्राइवर और अन्य खास स्टाफ की महीने की सैलरी लाखों रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों को मेडिकल सुविधाएं और अन्य लाभ भी मिलते हैं। इसी वजह से यहां की नौकरी को सेफ माना जाता है।
क्यों खास है यहां काम करना?
एंटीलिया में काम करना सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। यहां डिसिपलिन, सीक्रेसी और प्रोफेशनल व्यवहार बहुत जरूरी होता है। जो लोग चयन प्रक्रिया पास कर लेते हैं, उन्हें अच्छी सैलरी के साथ स्टेबल और सम्मानजनक वर्क कल्चर मिलता है।
अगर आप एंटीलिया में नौकरी करना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आपके पास सही क्वालिफिकेशन और एक्सपीरिएंस हो। यहां हायरिंग प्रोसेस सख्त होती है, लेकिन सेलेक्शन होने पर सैलरी और सुविधाएं भी उतनी ही बेहतर मिलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











