VIDEO: 'भगवान नही पापा के स्पर्म से पैदा हुआ' अनिरुद्धाचार्य ने भरी कथा में महिला को दिया ऐसा जवाब

Anirudhacharya Viral Video: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार कथा के बाद एक महिला ने अनिरुद्धाचार्य ऐसे ऐसे सवाल किए कि जिनपर किसी को गुस्सा भी आ सकता था लेकिन अनिरुद्धाचार्य ने बेहद ही शालीनता से महिला के हर सवाल का जवाब दिया था साथ अपनी संवेदनशीलता से महिला से सोच भी भगवान की ओर मोड़ दी।

Anirudhacharya Viral Video

दरअसल, पहले तो महिला ने अनिरुद्धाचार्य से सीधा सवाल किया की उनकी क्रश कौन है। इस वीडियो को अनिरुद्धाचार्य महाराज के यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया है। महिला श्रद्धालु पूछती है- 'आप इतने सुंदर हैं। बहुत सारी औरतें आपकी दीवानी हैं। आपको किसी पर क्रश हुआ है क्‍या?'

इस पर अनिरुद्धाचार्य महाराज चौंकते हुए पूछते हैं कि ये क्रश क्‍या होता है। इस पर महिला कहती है कि आपको किसी ने कभी दीवाना बनाया है क्‍या। बाबा कहते हैं- 'हम तो भगवान के दीवाने हैं। यहां सब जितनी बैठी हैं सब हमारी माएं और बहनें हैं। मैया ये पूछने तुम वृंदावन आई हो?' अनिरुद्धाचार्य के इतना कहते ही महिला श्रद्धालु सकपका जाती है।

महिला जब बोली कि मैं तो वृंदावन आपके दर्शन करने आई थी तो अनिरुद्धाचार्य महाराज बोले- 'ये क्‍या दर्शन कर रही हो उल्‍टा सीधा। हमने तो अब विवाह कर लिया है। मैं अपनी पत्‍नी के साथ रहता हूं।' इस पर महिला ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि आपकी शादी हो चुकी है।

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने आगे कहा कि मेरी पत्‍नी है और भगवान ने दो बच्‍चे भी दिए हैं। इस पर फिर महिला बोली- 'अच्‍छा भगवान ने आपको बच्‍चे दिए हैं।' तब अनिरुद्धाचार्य पूछते हैं- 'क्‍यों आप कैसे इस दुनिया में आई हैं।'

महिला बोली कि माता-पिता के संगम की वजह से आई है और साइंस का प्रोसेस होता है, पिताजी का स्पर्म मां के पेट में जाता है जैसे बाते करने लगी। इस पर भी अनिरुद्धाचार्य महाराज ने इस महिला को बेहद प्यार से समझाया कि कैसे भगवान की मां के गर्भ में बच्चे की रचना करते हैं। अंत में महिला अनिरुद्धाचार्य की बातों से सहमत दिखाई दी।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X