Fact Check: ताजमहल घूमने निकले अनिरुद्धाचार्य और धीरेंद्र शास्त्री? बैचलर लुक में क्लिक कराई तस्वीरें
Anirudhacharya Dhirendra Shastri Photos Fact Check: कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य दोनों की ही फैन फॉलोइंग नेताओं और अभिनेताओं की तरह है। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर हर रोज वायरल रहते हैं। अब दोनों की किसी वेकेशन से तस्वीरें सामने आई हैं जो कि काफी चर्चाओं में हैं।

पैंट शर्ट में अनिरुद्धाचार्य और धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ताजमहल के सामने पोज देते दिखाई देते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इन तस्वीरों में दोनों का लुक एकदम अलग है। धोती कुर्ता से अलग दोनों इस दौरान बैचलर अंदाज में नजर आ रहे हैं। ब्लैक पैंट और व्हाइट शर्ट में दोनों कथावाचक काफी डैशिंग अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं।
क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई
हालांकि आपको बता दें कि उनकी इन तस्वीरों की सच्चाई कुछ और ही है। धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य की ये तस्वीरें असली नहीं बल्कि पूरी तरह से फेक और AI जेनेरेटेड हैं। फैंस ने इनकी ये तस्वीरें एआई टूल्स के माध्यम से बनाई हैं।
धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य की फैन फॉलोइंग
ये पूरा इंस्टाग्राम पेज धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य की ऐसी ही अलग अलग एआई तस्वीरों से पटा हुआ है और फैंस उनकी इस तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते हैं। बता दें कि दोनों की ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और तमाम लोग अपनी दिक्कत परेशानियों का हल जानने के लिए इन कथावाचकों की कथाओं में भारी मात्रा में दिखाई देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications