'गौरी गोपाल' आश्रम में हो रहा है ये कांड? Aniruddhacharya के पिता का भयानक आरोप, सीधे पीएम मोदी से लगाई गुहार

Aniruddhacharya Father Video- अनिरुद्धाचार्य ने जब से महिलाओं को लेकर उल्टा सीधा बयान दिया है तब से ही उनको लेकर बवाल मचा हुआ है। किसी ना किसी तरह के वीडियोज रोज सामने आ रहे हैं।
लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसने अनिरुद्धाचार्य को गौरी गोपाल आश्रम में बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। दरअसल एक वीडियो में वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद को अनिरुद्धाचार्य का पिता बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है और लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। अनिरुद्धाचार्य के पिता का कहना है कि उनके साथ बेटे के गौरी गोपाल आश्रम में काफी गलत हो रहा है।
क्या बोले अनिरुद्धाचार्य के पिता?
इस वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे शख्स खुद को अनिरुद्धाचार्य के पिता राम नरेश तिवारी बता रहे हैं। उनका कहना है कि अपने बेटे के आश्रम में उनका उत्पीड़न होता है और बंधक बनाया जाता है। इसके अलावा उन्होने ज़मीन हड़पने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वीडियो के बीच में ही कुछ लोग बुजुर्ग से वीडियो ना बनाने को लेकर गुहार लगाते दिख रहे हैं। लोगो की आवाज आ रही है कि पहले बात करलें बाद में वीडियो बनाएं।
हालांकि अनिरुद्धाचार्य के कथित पिता किसी की कोई बात नहीं सुनते हैं। इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए मदद की मांग कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अनिरुद्धाचार्य का मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि इसका दावा नहीं किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग अनिरुद्धाचार्य के पिता हैं।
इस वीडियो के सामने आने के पहले अनिरुद्धाचार्य को उनके पहले के बयानों को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। उन्होने कहा था कि आज कल 24-25 साल की लड़कियां 4-5 जगह मुंह मार चुकी होती हैं। इसके बाद महिलाओं ने अनिरुद्धाचार्य काफी विरोध किया था। फिलहाल पिता के इस वीडियो के बाद क्या होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications