1 लड़की 4 पुरुषों के साथ... वाले बयान के बाद बूढ़ी मांओं की सेवा में लगे अनिरुद्धाचार्य, गोद में उठाकर..

Aniruddhacharya ji

Aniruddhacharya ji Maharaj Photos: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल रहते हैं। तमाम लोगों की वो समस्याओं का चुटकी में समाधान दे देते हैं। इसके साथ ही इन दिनों 25 साल की लड़कियों पर दिए बयान के कारण वो काफी विवादों में आ गए थे। इसी बीच अब अनिरुद्धाचार्य की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से छा रही हैं।

हालांकि उनकी ये तस्वीरें पहले पोस्ट की गई थीं लेकिन फैंस इनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सामने आई इन तस्वीरों में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य बूढ़ी माओं की सेवा करते दिखाई दे रहे हैं। किसी को गोद में उठाए तो किसी को खाने पीने का सामान देते उनकी तस्वीरे काफी भावुक कर देने वाली हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मूल रूप से एमपी के अनिरुद्ध आचार्य वृंदावन में कथा सीखने आए थे। उन्होंने कथा सीखने के बाद वृंदावन में अपना एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया। मूल रूप से एमपी के रहने वाले अनिरुद्ध आचार्य वृंदावन में कथा सीखने आए थे। आज वह गौरी गोपाल नाम के आश्रम का संचालन करते हैं।

इस आश्रम में भक्तों को फ्री में खाना दिया जाता है और उनके खाने-पीने की व्यवस्था नियमित होती है। इसके साथ ही महाराज जी का कहना है कि वृद्ध माताओं को किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि महाराज जी की गौशालाएं भी हैं।

अनिरुद्धाचार्य ने हाल ही में एक कथा के दौरान लड़कियों की शादी की उम्र पर टिप्पणी की जिसके कारण काफी बवाल मच गया था। उन्होंने कहा कि 25 साल की उम्र तक लड़कियां "पूरी तरह बड़ी हो जाती हैं" और उनकी "जवानी उड़ जाती है। जिसका अर्थ निकाला गया कि देर से शादी करने पर पूर्व-वैवाहिक संबंध अपरिहार्य हैं। इस बयान को कई लोगों ने स्त्री-विरोधी और रूढ़िगत माना, जिसके बाद सोशल मीडिया और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

Read more about: aniruddhacharya bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X