'वो मुसलमान है, शादी के बाद बेंच देगा, वेश्याओं की तरह..'- नाबालिग लड़की से क्या बोल गए अनिरुद्धाचार्य?
Aniruddhacharya on Love Jihad: अनिरुद्धाचार्य को लेकर मशहूर है कि वो ऐसी ऐसी बातें भक्तों को बताते हैं जो कि हैरान करने वाली होती हैं। अक्सर मुस्लिमों को लेकर भी कई ऐसी टिप्पणियां कर देते हैं जो कि सिर्फ अंदाजा मात्र होता है।

ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें एक नाबालिग हिंदू लड़की बाबा जी से बताती है कि वो एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं। लड़की ने खुद की उम्र 16 बताई जबकि लड़के की उम्र 18 साल बताई थी।
इसके अलावा लड़की का कहना था कि करीब 2 साल वो रिश्ते में हैं और दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। इसके बाद अनिरुद्धाचार्य ने कई तरह की बातें कही हैं और उस मुस्लिम लड़के लव जिहादी, पैसे का लालची और आगे चलकर तुमको बेच देगा जैसी बातें कहकर डराया। वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
क्या बोले अनिरुद्धाचार्य?
अनिरुद्धाचार्य ने कहा, ''आपकी उम्र ये पढ़ने की है या प्यार-व्यार करने की। वो लड़का जो है वो अपने से छोटी उम्र की लड़कियों को फंसाकर लव जिहाद करना चाहता है। आपने अपनी मां से चुराकर उस लड़के को 29 हजार रुपए भी दिए। वो मुसलमान है, वो आपसे शादी करेगा और जो आपसे अभी पैसे मांग रहा है तो शादी करने के बाद दूसरे देश में या राज्य में जाकर आपको 10 लाख में या 5 लाख बेंच देगा। जब आप बेची जाओगी बाजार में तो लोग वेश्याओं की तरह आपके साथ व्यवहार करेंगे। आप फिर बाजारू कहलाओगी, तो बताओ आपको इस लव जिहाद के चक्कर में पड़ना चाहिए।'' इसके बाद लड़की कहती है कि वो बात नहीं करेगी अब।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''गुरुजी चलता फिरता कोर्ट हैं, वो फार्स्ट ट्रैक।'' एक ने लिखा, ''ऐसे ऐसे बच्चों को ऐसे समझाइए महाराज जो समझ सके।'' एक ने लिखा, ''आपके इस कोशिश से अगर एक भी लड़की की जिंदगी ख़राब होने से बच गई तो बहुत परोपकार मिलेगा।'' एक ने लिखा, ''मतलब कुछ भी आप करे तो रास लीला हम करे तो कैरेक्टर ढीला।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications