'ड्रम में पैक करवाकर मानोगे..' अनिरुद्धाचार्य ने लड़के से कही ऐसी बात, भरी महफिल में गा रहा था हिमेश का गाना

Aniruddhacharya Viral Video- अनिरुद्धाचार्य के कथा के समय अक्सर सवाल जवाब के मौके पर कुछ ऐसा है जो कि काफी मजेदार होता है। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़के से बात करते हुए काफी मस्ती का माहौल बन गया।
लड़का भी हिमेश रेशमिया का गाना बाबा जी को सुना रहा था। अनिरुद्धाचार्य ने लड़के की पड़ोसन को लेकर बात की थी जिससे कभी उसका अफेयर हुआ करता था। बाबा जी कहते हैं कि, पड़ोसन को भूल गए? तो लड़का कहता है, तुझे भूल जाना मुमकिन नहीं। इसके बाद जो होता है वो काफी मजेदार है और वहां बैठे सभी लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
तुझे भूल जाना जाना मुमकिन नहीं...
वायरल वीडियो में अनिरुद्धाचार्य लड़के से कह रहे हैं, ''लेकिन पड़ोसन को भूल जाना।'' लड़का कहता है, ''उसे भूल जाना मुमकिन नहीं।'' सभी हंसने लगते हैं और कथावाचक पूछते हैं कि, ''तो नहीं भूलोगे।'' युवक कहता है, ''अरे भूल गए ये तो गाना है जो आ गया सर मन में।'' अनिरुद्धाचार्य कहते हैं, ''हमने नहीं सुना, सुना दो।'' इसके बाद युवक गाना गाता है, ''तुझे भूल जाना जाना मुमकिन नहीं, तू याद ना आए ऐसा कोई दिन नहीं।''
अनिरुद्धाचार्य ने कहा, ''आजकल के लोग ये सुन रहे हैं, पहले की पीढ़ी सुनती थी, दिल मेरा तोड़ दिया उसने। उसके पहले वाली पीढ़ी गाती थी, दिल के टुकड़े टुकड़े करके मुस्कुरा के चल दिए।'' लड़का फिर गाना गाता है तो, अनिरुद्धाचार्य कहते हैं, ''मतलब उसके वाले को ड्रम में पैक करवाकर ही मानोगे?'' ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग मजाक बना रहे हैं।
अनिरुद्धाचार्य को लेकर मशहूर है कि अक्सर वो इस तरह के जोक मारते हैं और लोगों के सीधी तरह बात करते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications