'चुप रहो, 100 जूते मार सकते हैं..' गौरी गोपाल आश्रम विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य के इस वीडियो ने काटा बवाल

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya Video on Father- अनिरुद्धाचार्य के कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। उनके कथित पिता ने गौरी गोपाल आश्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वहां पर खुद उनका उत्पीड़न होता है और जमीन तक कब्जा की जाती है।

इस वीडियो के बाद लोग अनिरुद्धाचार्य पर भड़के हैं। लेकिन इन सबके बीच अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो फिर से वायरल हुआ है जिसमें वो पिता को लेकर ही प्रवचन देते नजर आ रहे हैं।

पिता पर बोल अनिरुद्धाचार्य

ये कथावाचक के एक पुराना वीडियो है जो कि अब वायरल हो रहा है। अनिरुद्धाचार्य कह रहे हैं, ''पिता कुछ भी कहे तो आप जवाब मत दो। आप फंसते कहां है जब आप देते हैं। यदि मेरा एक सूत्र अपनाएं तो वो ये है कि जवाब मत दें। बाप डांट रहा है डांटने दो, मार रहा है मारने दो, बाप को मारने का अधिकार है। आज भी आपका बाप आपको मार सकता है या नहीं। मैने अपने पिता को अभी भी ये अधिकार देकर रखा है कि आप मुझे अभी भी 100 जूते मार सकते हैं आपका अधिकार है। मेरी मां मुझे अभी भी डांट सकती है और मेरे गालों पर थप्पड़ मार सकती है। मैने मां को अधिकार दे रखा है, मैं कभी मां को चुप नहीं कराता। अगर आपके अंदर इतनी सहनशीलता है और मां बाप को आदर दे दिया आपने तो आप रिश्ते चला लेंगे।''

अनिरुद्धाचार्य का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। ये तब सामने आया है जब उनके कथित पिता ने कई गंभीर आरोप गौरी गोपाल आश्रम पर लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक अनिरुद्धाचार्य का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

फिलहाल वो मीडिया पर उनकी छवि खराब करने को लेकर हमला बोलते नजर आ रहे हैं। अनिरुद्धाचार्य ने इसके साथ साथ प्रेमानंद जी महाराज का नाम भी लिया है। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो..

Read more about: aniruddhacharya viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X